मुंबई में हाईस्पीड BMW कार डिवाइडर से टकराई, तीन लोगों की मौके पर मौत
मुंबई। देश की औद्योगिक राजधानी मुंबई में एक फिर रफ्तार ने तीन लोगों की जान ले ली। यहां के वर्ली में बेकाबू और हाईस्पीड बीएमडब्लू कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। कार महिला ड्राइव कर रही थी और मरने वाले सभी लोग उसे रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। मृतकों में से एक उसकी छह महीने की बच्ची थी। दूसरी उसकी 70 साल की मां और तीसरी उसकी 62 साल की रिश्तेदार बताई जा रही है।

वहीं कार चला रही महिला की हालत बेहद नाजुक है। डॉक्टरों का कहना है कि वो बच पाएगी या नहीं ये कहना अभी मुश्किल है। जानकारी के मुताबिक कार चलाने वाली महिला अंधेरी की रहने वाली है। चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। कार ने स्पीड ब्रेकर पर अपना संतुलन खो दिया था जिसके बाद वह डिवाइडर से जा टकराई। यह हादसा वर्ली के मेला रेस्टोरेंट जंक्शन पर हुआ। कार चलाने वाली महिला की पहचान नमिता चांद के रूप में हुई है।
Mumbai: Three dead, one injured after a speeding car rammed into a divider in Worli area, yesterday. Police says, "the woman who was driving the car has been admitted in the Intensive Care Unit (ICU) of a hospital & she is serious. Further investigation is underway." #Maharashtra pic.twitter.com/EO7jfyKFhs
— ANI (@ANI) March 14, 2020
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह दुर्घटना इतनी भयानक थी टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि हादसे के वक्त ड्राइविंग सीट पर बैठी नमिता ने कहीं शराब तो नहीं पी थी। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications