26/11 हमले में आतंकियों की गोली से जीतने वाला 'शेरू' हार गया जिंदगी की जंग

मुंबई। 26/11 (मुंबई आतंकी हमला) हमले में आतंकियों की गोलियों से घायल हुए शेरू नाम के कुत्‍ते की शनिवार सुबह मुंबई के एक अस्‍पताल में मौत हो गई। शेरू की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। डॉक्‍टरों का कहना है कि अधिक उम्र के चलते शेरू की प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई थी जिसके चलते वो बीमारी से लड़ पाने में असमर्थ हो गया था। शेरू की उम्र 14 साल थी और आतंकी हमले के दौरान एक पत्रकार ने उसे बचाया था।

26/11 terror victim Sheru, a stray dog, dies of cardiac arrest in Mumbai

जानकारी के मुताबिक 26 नवंबर 2011 के हमले में एके-47 की दो गोलियां लगी थीं। एक पत्रकार ने उसे जानवरों के अस्‍पताल में भर्ती कराया था। शेरू का इलाज आईसीयू में लगभग 6 महीने तक चला था। इलाज के बाद उसके शरीर से एक गोली निकाल ली गई थी। आप सुनकर हैरान रह जाएंगे कि एक गोली शेरू के शरीर में ही थी जिसके साथ वो 3 साल तक जिंदा रहा।

डॉक्‍टरों ने इस गोली को इसलिए नहीं निकाला था क्‍योंकि वो उसके छाती में लगी थी और उसके निकालने पर सांस नली को नुकसान पहुंच सकता था। इलाज के बाद शेरू को 20X20 के एक वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। शेरू का इलाज मुंबई के पैरेल एनिमल हॉस्पिटल में चल रहा था। अस्पताल के स्टाफ का कहना था कि शेरू के साथ उन लोगों को काफी लगाव हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+