Mumbai Stampede: Elphinstone Road Station पर चश्मदीद ने बताई हादसे की दास्तां
मुंबई। मुंबई के परेल स्थित Elphinstone Road Station के रेलवे ब्रिज पर हुए हादसे के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया है। इसी मसले पर शिवसेना के विधायक अजय चौधरी ने कहा कि सरकार स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही है और सपने बुलेट ट्रेन के दिखाए जा रहे हैं। वहीं आम लोगों का कहना है कि पुलिस वाले यहां से हफ्ता लेते हैं। एक ओर ब्रिज पर चलने के लिए जगह नहीं है दूसरी ओर आधा से ज्यादा पुल हॉकरों ने कब्जा कर रखा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पूछा कि ब्रिज पब्लिक के लिए है या हॉकर्स के धंधे के लिए। एक अन्य चश्मदीद ने कहा कि इस देश में जब मौतें होती हैं, तभी कुछ बदलाव किया जाता है। ये भारत देश है मेरा। बताया कि 8 से 10 हजार लोग एक बार में सीढ़ी का प्रयोग करते हैं। ब्रिज काफी छोटा है। एक ही ब्रिज से लोग आते जाते हैं। चश्मदीद ने कहा कि रेलवे का ध्यान जनता की ओर है ही नहीं।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, किसी ने अफवाह फैलाई थी कि स्टेशन का शेड गिर रहा है। जिसकी वजह से ब्रिज पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में काफी लोग गिर गए और कुचल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेशन पर काफी गंदगी मौजूद थी और आज सुबह से मुंबई में बारिश हो रही थी। ब्रिज काफी छोटा और संकरा। इस ब्रिज की सीढ़ियां काफी खराब है, जिसकी वजह से लोग फिसलते गए और इस तरह कई लोगों की जानें चली गई।












Click it and Unblock the Notifications