Mumbai Stampede: भीड़ के पैरों तले दबी महिला मांग रही थी मदद, वहशी ने की गंदी हरकत

Mumbai Stampede: भीड़ में दबी महिला मांग रही थी मदद, वहशी दबाता रहा ब्रेस्ट

नई दिल्ली। शुक्रवार को हुए मुंबई के एल्फिंसटन फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ में 23 लोगों की मौत के बाद एक तरफ चीख-पुकार मची हुई थी तो कुछ लोग इसमें भी ऐसा काम कर रहे थे कि मानवता शर्मसार हो जाए। हादसे की एक ऐसी वीडियो सामने आई है, जिसमें भगदड़ के घायलों के बीच दबी महिला मदद के लिए चिल्ला रही है लेकिन एक शख्स इसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि क्या इस तरह की घटना हुई है।

Mumbai Stampede: man Molested a injured woman

लोग इस अमानवीय हरकत से हैरान

लोग इस अमानवीय हरकत से हैरान

मुंबई हादसे से इस तरह की हरकत की ये तस्वीर लोगों को दहला दे रही है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी कुछ कहा जा रहा है। इससे पहले भी एक तस्वीर भगदड़ के बाद सामने आई थी, जिसमें जिसमें मौत से जूझ रही महिला के हाथों से एक शख्स कंगन चुरा रहा है। तस्वीर में एक व्यक्ति महिला के हाथ से कंगन निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। इसकी जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

मदद की भी पेश की मिसाल

मदद की भी पेश की मिसाल

एक तरफ इस तरह की तस्वीरें मुंबईवासियों को परेशान कर रही हैं तो जिस तरह से लोग घायलों की मदद को दौड़े, उसकी तारीफ भी खूब कर रहे हैं। फुटओवर ब्रिज पर शुक्रवार सुबह हुए हादसे में घायलों खून की जरूरत को लेकर मुंबई पुलिस के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में पहुंचे और रक्तदान दिया। कुछ ही घंटे में इतनी संख्या में लोगों ने खून दिया कि मुंबई पुलिस शाम को ट्वीट कर खून का काफी स्टॉक होने की बात बताई है। साथ ही मुंबई पुलिस ने मुंबईवासियों को शुक्रिया भी कहा। घटना स्ठल के पास के केईएम हॉस्पिटल में घायलों की मदद के लिए खून की आवश्यकता पड़ने मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर ब्लड डोनेशन की गुजारिश की थी।

23 लोगों की मौत, 36 से ज्यादा घायल

23 लोगों की मौत, 36 से ज्यादा घायल

आपको बता दें कि मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर 29 सितंबर को करीब 23 लोगों की मौत गई थी और 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री ने दुख जताया है। यह घटना ब्रिज पर भगदड़ मचने की वजह से हुई। भीड़ बहुत अधिक होने की वजह से लोग एक के ऊपर एक गिरते चले गए और यह विकराल तस्वीर सामने आई।
Mumbai Stampede: जिस दिन हुई भगदड़ में मरे 23 लोग, उसी दिन अपलोड हुआ नए फुटओवर का टेंडर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+