ललित मोदी के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, उठ सकता है कई राज से पर्दा
मुंबई। ललित मोदी मामले में पिछले कई दिनों से संसद की कार्यवाही पूरी तरह से ठप्प पड़ी है। वहीं इस हंगामें के बीच पूर्व आईपीएल प्रमुख ललित मोदी के खिलाफ विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है।

विशेष अदालत ने ललित मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में वर्तन निदेशालय के एक आवेदन पर वारंट जारी किया है। मोदी के खिलाफ यह गैरजमानती वारंट जारी किया गया है।
विशेष न्यायाधीश पीआर भावके ने ललित मोदी के खिलाफ वारंट जारी करते हुए कहा कि ईडी का आवेदन स्वीकार किया जाता है और आपके आग्रह पर ललित मोदी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया जाता है।
ललित मोदी के खिलाफ इस गैरजमानती वारंट के बाद विदेश मंत्रालय ब्रिटिश सरकार से संपर्क साधकर मोदी के प्रत्यर्णण की मांग कर सकता है। गौरतलब है कि आईपीएल में धांधली का मामला सामने आया था जिसके बाद ललित मोदी के खिलाफ जांच शुरु हुई थी। जिसके बाद मोदी ने देश छोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications