मुंबई: गियर की जगह बांस लगाकर स्कूल बस चला रहा था ड्राइवर, गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में एक बस ड्राइवर का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नामी स्कूल के बस का ड्राइवर गियर की जगह बांस लगाकर गाड़ी चला रहा था और हर रोज बच्चों की जिंगदी के साथ खिलवाड़ कर रहा था। जैसे ही इस घटना का वीडियो सामने आया पुलिस हरकत में आ गई और बस ड्राइवर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 5 फरवरी का बताया जा रहा है।

Mumbai School Bus Driver Arrested for Using Bamboo Stick Instead of Gear Lever

यह घटना मंगलवार सुबह उस समय समाने आई जब मुंबई के खार इलाके में एक स्कूल बस बीएमडब्ल्यू से टकरा गई थी। जिसके बाद कार सवार ने बस का पीछा किया। जब बस रूकी तो कार सवार ने जैसे ही देखा उसके होश उड़ गए क्योंकि ड्राइवर ने गियर की जगह एक बांस फिट कर रखा था। इसके तुरंत बाद कार चालक ने पुलिस को इसकी जानकारी थी और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में बस चालक को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

बस के गियर में लगे बांस का एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे कार चालक ने सबूत के तौर पर खींची हैं। इस घटना पर खार पुलिस का कहना है कि बस ड्राइवर का नाम राजकुमार है और उसके पास यूपी का लाइसेंस हैं। वह बीते तीन दिनों से बांस का प्रयोग गियर बदलने के लिए कर रहा था। वहीं अपनी गलती बस ड्राइवर राजकुमार ने कहा कि गियर ठीक करवाने के लिए उसे समय नहीं मिला। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को इस मामले में सख्त कदम उठाने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें- फेक यूनिवर्सिटी केस: इंडियन स्टूडेंट्स के सपोर्ट में उतरे अमेरिकी कांग्रेसमैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+