पेरिस से आगे है मुंबई, बना विश्व का 12वां सबसे अमीर शहर

Recommended Video

      Mumbai 12th richest city in the World, ahead of Paris, Toronto | वनइंडिया हिंदी

      मुंबईः देश की आर्थिक राजधानी मुंबई विश्व का 12 वां सबसे अमीर शहर है। न्यू वर्ल्ड वेल्थ की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई की संपत्ति 950 अरब डॉलर आंकी गई है। जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार न्ययॉर्क पहले स्थान पर है। इस रिपोर्ट में दुनिया के 15 अमीर शहरों की सूची जारी की गई है।

      Mumbai richest city in India, 12th in global ranking: Report

      पहले स्थान पर न्यूयॉर्क है तो वहीं 13 वें स्थान पर जापान की राजधानी टोरंटो है। टोरंटो की संपत्ति 944 अरब डॉलर है। 14वें स्थान पर 12 अरब डॉलर की संपत्ति वाला फ्रेंकफर्ट शहर है तो वहीं 15 वें स्थान पर पेरिस है जिसकी संपत्ति 860 अरब डॉलर है।

      न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा जारी की गई इस रिपोर्ट में हर शहर की कुल संपत्ति की गणना करते समय उस शहर में रहने वाले व्यक्तियों की निजी संपत्ति की गणना की गई है। इसमें उनकी सभी तरह की संपत्ति मसलन भूमि, नकदी, शेयर, कारोबार इत्यादि शामिल है।

      बता दें, इस रिपोर्ट में देनदारियों और सरकारी कोष को इस गणना से बाहर रखा गया है।

      अगर अरबपतियों की बात की जाए तो ये इस मामले में मुंबई टॉप 10 देशों में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में कुल 28 अरबपति रहते हैं जिनकी कुल संपत्ति एक अरब डॉलर अथवा उससे अधिक है।

      पहले स्थान पर मौजूद न्यूयॉर्क की कुल संपत्ति 3,000 अरब डॉलर है। कुल 2,700 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ लंदन दूसरे स्थान पर, 2,300 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सैन फ्रांसिस्को बे एरिया तीसरे स्थान पर है।

      यह भी पढ़ें- राहुल का पीएम मोदी पर निशााना, कहा-'विकेट कीपर की ओर देखकर बैटिंग करते हैं PM मोदी'

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+