राहुल का पीएम मोदी पर निशााना, कहा-'विकेट कीपर की ओर देखकर बैटिंग करते हैं PM मोदी'
सिंधनूर। कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर बयानों के जरिए हमला कर रही हैं। रविवार को प्रधानमंत्री पर 'रियर व्यू मिरर' संबंधी टिप्पणी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी की तुलना ऐसे क्रिकेटर से की जो विकेटकीपर की ओर देखकर बल्लेबाजी करता है और इस बात का पता नहीं होता है कि गेंद कहां से आ रही है। 'जन आशीर्वाद' यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोला है।

प्रधानमंत्री ऐसे क्रिकेटर हैं जो विकेटकीपर की ओर देखते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि, 'अगर सचिन तेंदुलकर विकेट कीपर की ओर देखकर बैटिंग करते तो क्या वह एक रन भी बना पाते? हमारे प्रधानमंत्री ऐसे क्रिकेटर हैं जो विकेटकीपर की ओर देखते हैं और उन्हें यह मालूम नहीं होता है कि गेंद कहां से आ रही है।' राहुल गांधी यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा, 'चुनावों के दौरान आपको देश को बताना होगा कि पांच साल में आपने क्या किया। पांच साल होने वाले हैं और आपने अपना खाता भी नहीं खोला है।'

पीएम मोदी के संसद में दिए भाषण पर ली चुटकी
संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि पिछले दिनों संसद में मोदी जी ने एक घंटा 45 मिनट कांग्रेस के बारे में बात की लेकिन देश की समस्याओं और किसानों के मुद्दों पर बात नहीं की। मोदी जी देश ने आपको कांग्रेस की बात करने के लिए पीएम नहीं बनाया है बल्कि युवाओं को रोजगार देने, अस्पताल और कालेज बनाने और किसानों की मदद के लिए बनाया है।

भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में विश्व रिकार्ड बना लिया
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सिद्धरमैया सरकार भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त है। जबकि कर्नाटक में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में विश्व रिकार्ड बना लिया था। उन्होंने कहा कि जब राज्य में भाजपा शासन था तब एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे थे। लेकिन पिछले पांच साल में यहां एक भी घोटाला नहीं हुआ है।
-
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर












Click it and Unblock the Notifications