मुंबई में मुसीबत की बारिश: नामी डॉक्टर समेत दो लोग लापता, मैनहोल में गिरने की आशंका

मुंबई में आफत की बारिश ने जहां लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर से जगह-जगह जलभराव के चलते सड़कों पर खुले मैनहोल लोगों की मुसीबत बनते नजर आ रहे हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बारिश के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। जो लोग लापता हैं उनमें शहर के एक नामी डॉक्टर दीपक अमरापुरकर का भी नाम शामिल है। वहीं एक अन्य शख्स टी माधव भी मंगलवार से लापता हैं।

बारिश में अब तक 7 लोगों की मौत

बारिश में अब तक 7 लोगों की मौत

मुंबई में आफत की बारिश ने जहां लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर से जगह-जगह जलभराव के चलते सड़कों पर खुले मैनहोल लोगों की मुसीबत बनते नजर आ रहे हैं। बुधवार को मुंबई में दो लोगों के लापता होने की खबर आ रहा है। लापता लोगों में एक नामी डॉक्टर दीपक अमरापुरकर भी हैं।

Recommended Video

    Mumbai Rain: अब भी डूबी है मुंबई, हार्बर लाइन है बंद, जानें ताज़ा अपडेट । वनइंडिया हिंदी
    डॉक्टर के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    डॉक्टर के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    परिजनों के मुताबिक डॉक्टर दीपक अमरापुरकर मंगलवार शाम करीब सात बजे आखिरी बार देखे गए थे। बताया जा रहा है कि बॉम्बे अस्पताल से लौटते समय उन्हें आखिरी बार देखा गया, उसके बाद परेल से उनके लापता होने की खबर है। डॉक्टर के परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है।

    एक और शख्स के लापता होने की खबर

    एक और शख्स के लापता होने की खबर

    वहीं मुंबई से एक और शख्स टी माधव के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई है। मुलुंड से बोरीवली के निकले टी माधव की कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिली है। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों लापता लोगों के मैनहोल में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसको लेकर साफ तौर से कुछ नहीं कहा गया है।

    कई इलाकों में जलभराव की शिकायत

    कई इलाकों में जलभराव की शिकायत

    बता दें कि देश की आर्थिक राजधानी लगातार बारिश पानी-पानी हो चुकी है। सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस बीच खुले हुए मैनहोल लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनते नजर आ रहे हैं। ये लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। फिलहाल राहत और बचाव की बात बीएमसी और प्रशासन की ओर से की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+