मुंबई में आज भी बरस सकती है 'आसमानी आफत' , IMD ने जारी किया Red अलर्ट
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर से भारी बारिश ने आफत पैदा कर दी है, मौसम विभाग ने मुंबई में आज भी 'भारी से बहुत भारी' बारिश की भविष्यवाणी की है और इसलिए आज भी मुंबई में रेड अलर्ट जारी है, IMD के अनुसार रविवार को कई स्थानों पर बेहद भारी बारिश भी हो सकती है, शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को मूसलाधार हुई है।

मुंबई में Red Alert
बृहन्मुंबई नगर निगम के प्रवक्ता अपने नागरिकों को रविवार दिन में बिजली गिरने के साथ बेहद भारी बारिश की संभावना के बारे में सचेत किया है और आपदा प्रबंधन सेल सहित नागरिक तंत्र को अलर्ट पर रखा है।

11 उड़ानें रद्द, नौ उड़ानों को डायवर्ट किया गया
भारी बारिश के कारण 11 उड़ानें रद्द हो गईं और नौ आने वाले विमानों को पास के हवाई अड्डों पर स्थानांतरित कर दिया गया, अलावा, मुंबई आने वाली नौ उड़ानों को बारिश और अन्य मुद्दों के कारण पास के अन्य हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है।

यहां भी बरस सकती है आसमानी आफत
मौसम का हाल बताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान तटीय कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण-पूर्वी गुजरात, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान, दक्षिणी ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के भागों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है तो वहीं ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, दक्षिणी राजस्थान और उत्तरी गुजरात के इलाकों में मॉनसून के सक्रिय बने रहने की संभावना है।

200 लोगों की मौत
बिहार, असम, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और समेत कई राज्यों में कुदरत का कहर जारी है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बिहार और असम में बारिश और बाढ़ के चलते अब तक करीब 200 लोगों की मौत हो गई, जबकि इन दो राज्यों में बाढ़ से एक करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications