हेमा मालिनी के गोदाम से 90 हजार के कपड़े और जेवर चोरी, मामला दर्ज

हेमा मालिनी के घर से 90 हजार के कपड़े और जेवर चोरी, मामला दर्ज

मुंबई। भाजपा सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी के घर के गोदाम से कपड़े, जेवर और कई कीमती सामान चोरी कर लिए गए। हेमा मालिनी के मुंबई के अंधेरी स्थित घर से ये चोरी हुई है। चोर ने घर के गोदाम से 90 हजार रुपए की कीमत के हेमा मालिनी के कॉस्ट्यूम और दूसरे सामान चोरी किए हैं। हेमा मालिनी इस गोदाम में वो सामान रखती हैं, जिनका इस्तेमाल वो थियेटर और डांस शो के लिए करती हैं। वो गोदाम में कॉस्ट्यूम, मेकअप का सामान, आर्टिफिशियल जेवर और डांस के लिए पहने जाने वाली ड्रेस रखती हैं।

महेमा मालिनी के घर से कपड़े और जेवर चोरी, मामला दर्ज

हेमा मालिनी के मैनेजर ने गोदाम से चीजों को गायब देखा तो उन्हें चोरी का पता चला और इसकी शिकायत जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, स्टेज शो में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ खास स्टैचू, रंगमंच के सामान और कपड़े गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिनकी कीमत 90 हजार के करीब है। पुलिस मान रही है कि घर के नौकर ने ही ये चोरी की है, जो गोदाम की साफ-सफाई का काम देख रह था। पुलिस नौकर से सपंर्क की कोशिश कर रही है। पुलिस नौकर की तलाश कर रही है।

हेमा मालिनी चौथे भारतीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इस वक्त रूस में हैं। इस चोरी को लेकर हेमा मालिनी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। आपको बता दें कि हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से भाजपा की सांसद हैं। वो फिल्मों में अभिनय करने के साथ-साथ क्लासिकल डांसर भी हैं और देश-विदेश में डांस शो करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+