Video: मुंबई पुलिस की श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, शेयर की अभिनेत्री संग आखिरी यादें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के गुजर जाने का गम सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि पूरा देश मना रहा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत सभी क्षेत्र की हस्तियां ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी है।

Recommended Video

    Sridevi: Mumbai Police ने Twitter पर Video tweet करके दी श्रद्धांजलि । वनइंडिया हिंदी
    Sridevi

    मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के गुजर जाने का गम सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि पूरा देश मना रहा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत सभी क्षेत्र की हस्तियां ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी है। हाल ही में मुंबई पुलिस ने भी दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में श्रीदेवी मनीष पॉल के साथ अपनी फिल्म के गाने पर थिरकतीं नजर आ रही हैं।

    मुंबई पुलिस के साथ श्रीदेवी की आखिरी यादें

    मुंबई पुलिस के साथ श्रीदेवी की आखिरी यादें

    बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की आकस्मिक मौत पर पूरा देश स्तब्ध है। सभी के लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनकी हवा-हवाई अब उनके बीच नहीं रही। मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के साथ अपनी आखिरी यादें शेयर की हैं। मुंबई पुलिस ने इस साल हुए उमंग इवेंट से श्रीदेवी की परफॉर्मेंस का एक वीडियो शेयर किया है।

    मनीष पॉल के साथ अपने गाने पर थिरक रहीं श्रीदेवी

    इस वीडियो में सफेद लिबास में श्रीदेवी ने साल 2012 में आई अपनी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के गाने 'नवराई माझी' पर थिरकती दिख रही हैं। स्टेज पर उनके साथ एक्टर और होस्ट मनीष पॉल भी नजर आ रहे हैं। मुंबई पुलिस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'जब चांदनी ने उमंग को अपनी मुस्कान से रौशन कर दिया। श्रीदेवी जी के साथ हमारी आखिरी यादें।'

    दुबई में श्रीदेवी का आस्मिक मृत्यु

    दुबई में श्रीदेवी का आस्मिक मृत्यु

    अपने परिवार की एक शादी में शामिल होने दुबई पहुंची श्रीदेवी का शनिवार रात एक होटल में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह कार्डिक अरेस्ट बताई जा रही है लेकिन मौत को लेकर मीडिया में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। श्रीदेवी का पोस्टमार्ट हो चुका है। सोमवार दोपहर तक उनका शव मुंबई पहुंच जाएगा। उनका शव बिजनेसमैन अनिल अंबानी के प्राइवेट जेट से भारत लाया जा रहा है। श्रीदेवी अपनी ननद के बेटे और बॉलीवुड एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+