Video: कोरोना से जंग जीत ड्यूटी पर लौटे पुलिसकर्मियों का 'हीरो' की तरह हुआ स्वागत, बरसाए गए फूल

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1.18 लाख के पार जा चुका है। देश में महामारी का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट महाराष्ट्र है जहां जनता के साथ-साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो चुके हैं। कई पुलिसकर्मी महामारी से जिंदगी की जंग जीत ड्यूटी पर लौट रहे हैं जहां उनका स्वागत एक 'हीरो' की तरह फूलों की वर्षा के साथ किया जा रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Covid-19 को मात देकर लौटे Mumbai Police के जांबाज, कुछ युं हुआ स्वागत | वनइंडिया हिंदी
    Mumbai Police officials at JJ Marg Police Station welcomed the three police personnel by showering flower

    मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में शनिवार को तीन पुलिसकर्मी कोरोना वायरस को मात देकर ड्यूटी पर लौटे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान थाने के अन्य पुलिसकर्मी और अधिकारी अपने सहयोगी के स्वागत में फूल लेकर खड़े रहे। इसके अलावा तालियों से उनका हौसला भी बढ़ाया गया। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना वायरस से जिंदगी की जंग जीतकर घर लौटे असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर किरण पवार का पड़ोसियों ने फूल बरसाकर और तालियों के साथ स्वागत किया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक 1671 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इसमें से 174 अधिकारी हैं। अब तक 18 पुलिसकर्मियों की मौत भी हो चुकी है। बता दें कि गुरुवार को गुरुवार को एक और मुंबई के पुलिसकर्मी की कोरोना के चलते मौत हो गई थी। वह विले पार्ले पुलिस स्टेशन में तैनात थे और मई महीने की शुरुआत में ही कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोरोना ने रेकॉर्ड तोड़ दिया था, वहां एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 2940 नए केस की पुष्टि हुई थी। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज (शनिवार) राज्य में 2608 नए COVID-19 मामले सामने आए हैं, 60 मौतें हुई हैं और 821 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिली है। राज्य में कुल मामले अब 47910 हो गए हैं, जिनमें 1577 मौतें और 13404 डिस्चार्ज शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: यूपी में कोरोना संक्रमण के 214 नए मामले, प्रदेश लौटे लोगों को रोजगार देने के लिए सरकार बना रही वेबसाइट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+