TRP हेराफेरी में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 चैनलों के खिलाफ जांच शुरू

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने टीआरपी रेटिंग में हेराफेरी करने वाले एक रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। जिससे बाद पुलिस ने रिपब्लिक चैनल समेत 3 चैनलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में मुंबई पुलिस कमिश्ननर परमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर डीटेल साझा की हैं। टीआरपी के हेराफेरी के मामले में अब तक 2 गिरफ्तारी भी की गईं हैं।

Recommended Video

    Fake TRP Racket: Republic TV समेत 3 चैनल पैसे देकर बढ़ाते थे TRP ! | Mumbai Police | वनइंडिया हिंदी
    Mumbai Police has been alerted about a new racket involving false TRP

    मुंबई पुलिस ने आज गुरुवार को फेक टीआरपी रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए कहा कि 3 चैनल पैसे देकर टीआरपी खरीदते थे। इन चैनलों की जांच की जा रही है। मुंबई के पुलिस कमिश्‍नर परमवीर सिंह ने कहा कि,बार्क (BARC) की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच की टीम को जांच में फ्रॉड टीआरपी के रैकेट का पता चला है। उन्होंने कहा कि इस रैकेट के जरिए टीआरपी को मैनुपुलेट किया जा रहा था। सिंह ने कहा कि इसके जरिए फेक एजेंडा चलाया जा रहा था। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दो मराठी चैनलों के मालिक गिरफ्तार हुए हैं।

    कमिश्नर ने बताया कि 30 से 40 हजार करोड़ रुपये के विज्ञापन टीवी इंडस्ट्री में आते हैं, और टीआरपी के आधार पर ही विज्ञापन के रेट तय किए जाते हैं। इसकी मॉनिटरिंग बार्क नाम की एक संस्था करती है। उन्‍होंने बताया कि रिपब्लिक टीवी के अधिकारियों को इस मामले में आज या कल तलब किया जाएगा। मुंबई पुलिस के प्रमुख ने कहा कि चैनलों के बैंक अकाउंट्स की भी जांच की जाएगी, इसके साथ ही विज्ञापनदाताओं से मिलने वाले फंड की भी तफ्तीश की जाएगी।

    पुलिस कमिश्ननर ने बताया कि, बार्क अलग-अलग शहरों में बैरोमीटर लगाते हैं, देश में करीब 30 हजार बैरोमीटर लगाए गए हैं। मुंबई में करीब 10 हजार बैरोमीटर लगाए गए हैं। बैरोमीटर इंस्टॉल करने का काम मुंबई में हंसा नाम की संस्था को दिया गया था। जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि कुछ पुराने वर्कर जो हंसा के साथ काम कर रहे थे, टेलीविजन चैनल से डाटा शेयर कर रहे थे। वो लोगों से कहते थे कि आप घर में हैं या नहीं है चैनल ऑन रखिए, इसके लिए पैसे देते थे। वहीं, कुछ व्यक्ति जो अनपढ़ हैं, उनके घर में अंग्रेजी के चैनल ऑन किया जाता था।

    पुलिस कमिश्‍नर सिंह ने कहा कि चैनल से जुड़े किसी भी व्‍यक्ति, जांच वह कितने भी शीर्ष प्रबंधन से जुड़ा और सीनियर हो, से पूछताछ की जाएगी। यदि मामले में उनकी संलिप्‍तता है तो उनसे पूछताछ होगी। यदि किसी अपराध का खुलासा होता है कि अकाउंट को सीज किया जाएगा और अन्‍य कार्रवाई की जाएगी। मुंबई पुलिस के अनुसार, तफ्तीश, न्‍यूज ट्रेंड में जोड़तोड़/हेरफेर और झूठी कहानी किस तरह फैलाई जाती है, इसके विस्‍तृत विश्‍लेषण का हिस्‍सा है। चैनलों के बैंक अकाउंट्स की भी जांच की जाएगी, हम ये भी देख रहे हैं जो फर्जी टीआरपी से विज्ञापन मिले थे वो पैसा अपराध का हिस्सा माना जाएगा या नहीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+