इस्तीफा दिया, अब कौन सी पार्टी ज्वाइन करें मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल?

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के तुरंत बाद खबरें आनी शुरू हो गईं कि आर्मी चीफ वीके सिंह की तरह सत्यपाल भी सक्रिय राजनीति में आयेंगे, लेकिन अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि वो कौन सी पार्टी ज्वाइन करेंगे।

चलिये सवाल हम आपसे पूछते हैं कि उन्हें कौन सी पार्टी ज्वाइन करनी चाहिये। सवाल का जवाब देने के लिये इसी सवाल पर क्ल‍िक करें।

सत्यपाल सिंह ने गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। पाटिल ने इस्तीफे को मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को भेज दिया। मुख्यमंत्री के दफ्तर में सत्यपाल के इस्तीफे को मंजूरी मिलना बाकी है।

लोकसभा चुनाव में सत्यपाल की भूमिका

बताया जा रहा है कि सत्यपाल सिंह भारतीय जनता पार्टी या आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। आप पार्टी ने उन्हें मुंबई इकाई की बागडोर सौंपने की पेशकश की है, जबकि सत्यपाल की इच्छा है कि वो भाजपा के टिकट पर यूपी के बागपत से चुनाव लड़ें। वो बागपत के ही रहने वाले हैं। सत्यपाल सिंह 2015 में रिटायर होने वाले थे, लेकिन राजनीति में जाकर देश सेवा का जुनून उन्हें यहां तक खींच लाया। अब देखना यह है कि वो कौन सी पार्टी से जुड़ते हैं।

सत्यपाल सिंह का जन्म 29 नवम्बर 1955 को मेरठ के बसौली में हुआ था। उन्होंने रसायनशास्त्र में एमएससी किया और उसके बाद एमफिल और फिर एमए और एमबीए भी। यही नहीं लोकप्रशासन में पीएचडी करने के बाद सत्यपाल पुलिस की नौकरी में आये। सत्यपाल सिंह के कुछ लम्हें तस्वीरों और ट्वीट्स में देखें स्लाइडर।

क्यों जरूरी राजनीति

क्यों जरूरी राजनीति

सत्यपाल सिंह का राजनीति में आना देश के लिये अच्छा साबित‍ हो सकता है, क्योंकि जिस तरह भारतीय राजनीति को भ्रष्टाचार का कीड़ा लगा हुआ है, उस स्थ‍िति में ऐसे लोगों की जरूरत देश को है।

बॉलवुड के करीब सत्यपाल

बॉलवुड के करीब सत्यपाल

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में तमाम लोग हैं जो सत्यपाल सिंह को करीब से जानते हैं।

लता मंगेश्कर, सचिन संग सत्यपाल

लता मंगेश्कर, सचिन संग सत्यपाल

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत में तमाम लोग हैं जो सत्यपाल सिंह को करीब से जानते हैं। तमाम कार्यक्रमों में उन्हें बॉलीवुड कलाकारों के साथ देखा गया है।

अक्षय कुमार संग सत्यपाल

अक्षय कुमार संग सत्यपाल

अक्षय कुमार और सत्यपाल सिंह ने हाल ही में मुंबई में रोड सेफ्टी कैम्पेन चलाया।

हिमांशु रॉय, सत्यपाल सिंह

हिमांशु रॉय, सत्यपाल सिंह

मुंबई पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह और ज्वाइंट कमिश्नर (क्राइम) हिमांशु रॉय प्रेसवार्ता करते हुए।

जॉन अब्राहम संग सत्यपाल

जॉन अब्राहम संग सत्यपाल

मुंबई मैराथन में बॉलीवुड ऐक्टर जॉन अब्राहम के साथ सत्यपाल सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+