ये है मुंबई अंडरवर्ल्ड की 'मम्मी डॉन', चलाती थी अपराध की फैक्ट्री
मुंबई। मायानगरी मुंबई के साथ जब डॉन का नाम आता है तो सबके दिमाग में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम आ जाता है। लेकिन यहीं एक ऐसी 'आपा' (मुस्लिम समुदाय में बहन के लिए प्रयोग होता है आपा शब्द) जिन्हें लोग माफिया क्वीन के नाम से जानते हैं। इनकी अपनी अदालत है और अपना फैसला जो इलाके के लोगों को मानना पड़ता है। इतना ही नहीं अंडरवर्ल्ड में भी 'आपा' का खासा आतंक है।

जानकारी के मुताबिक इस लेडी डॉन उर्फ आपा उर्फ मम्मी का नाम करीमा शाह है। पुलिस ने अब इस माफिया क्विन को गिरफ्तार किया है। 11 चौकियों और पुलिस में करीमा मोस्टवांटेड थी। पुलिस ने बताया कि करीमा आपा के पास ना सिर्फ अनाथों की फैक्ट्री है बल्कि उसके पास करोड़ों की संपत्ति भी है।
छोटे-मोटे अपराधों और सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर के उसने अच्छी खासी प्रॉपर्टी जमा कर ली थी। इन ज़मीनों पर वो झुग्गी बनवाकर उनका सौदा करती थी। बताया जा रहा है कि अलग-अलग लोकेशन पर फिलहाल उसके पास कई करोड़ की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications