फर्जी IPS अधिकारी बन व्यापारी को ठगने वाले जालसाज को मुंबई पुलिस ने बेंगलुरू से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस ने शनिवार को बेंगलुरू से एक बड़े जालसाज को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जो फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर सूरत के एक व्यवसायी के साथ एक बड़ी ठगी को अंजाम दिया था। गिरफ्तार फर्जी आईपीएस अधिकारी की पहचान शिव शंकर शर्मा के रूप में हुई है, जो राजस्थान के ब्यावर का निवासी बताया जाता है। ठग को पीड़ित सूरत व्यवसायी की शिकायत पर बेंगलुरू से गिरफ्तार कर किया गया है।

fake

'Sputnik V' के बाद रूस ने तैयार की कोरोना की दूसरी वैक्सीन, 15 अक्टूबर को मिल सकता है अप्रूवल

आरोप है कि 38 वर्षीय ठग ने मुंबई पोर्ट पर उतरे अपने आयातित कपड़ा माल को रिसीब करने के लिए एक सूरत व्यापारी से संपर्क किया था और फिर उसका अपहरण कर लिया था। सूरत व्यापारी का अपहरण करने के बाद आरोपी कारोबारी को सूरत लेकर गया, जहां फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर उसने फिरौती के तौर पर सूरत कारोबारी से 15 लाख रूपए नकद, आईफोन और एप्पल वॉच लिए थे।

mumbai

रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज शिव कुमार शर्मा ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर पीड़ित सूरत व्यापारी मोहम्मद एहतेशाम असलम नवीवाला को मुंबई के मरीज ड्राइन स्थित एक मशहूर होटल से अपहरण किया था। फर्जी आईपीएस के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशायलय में पीड़ित व्यापारी द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद हरकत में आई मुंबई पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।

mumbai

हालांकि बेंगलुरू से गिरफ्तार हुए जालसाज की गिरफ्तारी से पूर्व मुंबई पुलिस को काफी जद्दोजहद से गुजरना और उसे गुजरात से बेंगलुरू तक सैंकड़ों किलोमीटर तक सड़क पर घेरना पड़ा। जांच में पता चला है कि आरोपी बड़े व्यापारियों से एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के रूप में पैसा वसूलता रहा है।

mumbai

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर पीड़ित को फोन किया था और डीआरआई में उसके खिलाफ शिकायत का हवाला देकर मामले में मध्यस्थता करने के लिए मरीन ड्राइव होटल में बुलाया था और उसका अपहरण कर लिया और बड़ी रकम हथियाने के बाद उसे छोड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+