तेज रफ़्तार ट्रेन के सामने गिरे बच्चे की जान बचाने वाले प्वाइंटमैन Mayur Shelkhe को किया गया सम्‍मानित

तेज रफ़्तार ट्रेन के सामने गिरे बच्चे की जान बचाने वाले प्वाइंटमैन Mayur Shelkhe को किया गया सम्‍मानित

मुंबई, अप्रैल 20: तेज रफ्तार ट्रेन के सामने पटरी पर अचानक गिरे बच्‍चे को अपनी जान पर खेल करबचाने वाले प्‍वाइंटमैन मयूर शेल्‍खे को आज सेंट्रल रेलवे ऑफिस में सम्‍मानित किया गया। प्वाइंट्समैन मयूर शेल्खे के लिए सेंट्रल रेलवे ऑफिस के स्टाफ ने ताली बजाकर उत्‍ताहवर्धन करते हुए जमकर तारीफ की। मयूर ने 17 अप्रैल को, मुंबई के वंजानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चलते समय एक बच्‍चा अचानक संतुलन खोने के कारण ट्रेक पर गिर गया था जिसकी मयूर ने जान बचाई थी। रेलवे के आला अधिकारियों ने साल्‍वे की जमकर तारीफ की और उसे सम्‍मानित किया।

Mayur Shelkhe
भारतीय रेलवे के मुंबई डिवीजन के वागनी रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म 2 का ये हादसा है। एक यात्री अपने दो बच्‍चों के साथ प्‍लेटफार्म पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था। जिसमें एक बच्‍चा छोटा था जो उस यात्री की गोद में था और दूसरा बच्‍चा जो लगभग तीन साल का रहा होगा वो पिता का हाथ पकड़े हुए था। जैसे ही प्‍लेटफार्म पर ट्रेन आने वाली थी यात्री अपने दोनों बच्‍चों के साथ आकर प्‍लेटफार्म के बिलकुल किनारे आ गया अचानक बच्‍चे का संतुलन बिगड़ने के कारण वो ट्रेन की पटरी पर गिर गया। पिता के हाथ में दूसरा बच्‍चा था इसलिए वो चाह कर भी पटरी पर गिरे अपने बच्‍चे को उठा नहीं पा रहा था और उधर तेज रफ्तार से ट्रेन आ रही थी।

Recommended Video

      Mumbai: Piyush goyal ने की रेल कर्मी Mayur Shelke की तारीफ, बचाई थी बच्चे की जान | वनइंडिया हिंदी
      Mayur Shelkhe

      प्‍लेटफार्म पर दूर खड़े प्‍वाइंटमैन मयूर शेख्‍ले ने जैसे ही ये देखा उसने अपनी जान की परवार किए बिना दौड़ लगाई और पटरी पर कूद गया और आखिरी क्षण में बच्‍चे की जान बचा ली। मयूर शेल्‍खे के इस नेक काम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी कैमरे से प्‍लेटफार्म पर घटी इस घटना में साफ दिख रहा कि मयूर ने अपने जान की बाजी लगाकर बच्‍चे की जान बचाई जिसके लिए उसे रेलवे विभाग ने सम्‍मानित किया और लोग मयूर के इस नेक काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

      https://www.filmibeat.com/photos/sakshi-dwivedi-70935.htmlसाक्षी द्विवेदी की हॉट तस्वीरों ने मचाई धूम

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+