मुंबई: फ्लाईओवर पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, ट्रैफिक हुआ प्रभावित
नई दिल्ली। मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे (WEH) पर उस समय आपाधापी की स्थिति बन गई जब पेट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई। आनन-फानन में हाइवे को ब्लॉक करना पड़ा ताकि बाकी कोई टैंकर की चपेट में न आ सके। यह उस समय लगी जब टैंकर गोरेगांव फ्लाइओवर से गुजर रहा था। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई।

तेल से भरे टैंकर में आग लगने के बाद पुलिस को पूरे इलाके की घेराबंद करनी पड़ी। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह आग ड्राइवर के केबिन, टायर और 20,000 लीटर टैंक तक ही फैली थी। संयोग अच्छा था कि आग टैंकर के बाकी हिस्से में नहीं लगी थी अन्यथा आग आसपास के इलाके में भी फैल सकती थी। पेट्रोल टैंकर में आग लगने की वजह से अंधेरी से मुंबई के गोरेगांव तक सड़कों पर जाम लग गया।
एक शख्स ने इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें बीच हाईवे पर टैंकर जल रहा है और उसके आसपास का इलाका पूरा खाली करवा दिया गया है। कई लोगों ने इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए मुंबई पुलिस से सहायता मांगी। इसके बाद मुंबई पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लोगों के ट्वीट के बाद मुंबई पुलिस का जवाब भी आया है जिसमें कहा गया है कि उनके अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए और जल्द ही हाइवे के सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। घटना से संबंध में जानकारी मिली है कि टैंकर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
यह भी पढ़ें- कैसे आग से धधका सूरत का कोचिंग सेंटर? खुद देखिए, मौत बन नीचे से ऊपर ऐसे पहुंची थी 'बिजली'












Click it and Unblock the Notifications