कैसे आग से धधका सूरत का कोचिंग सेंटर? खुद देखिए, मौत बन नीचे से ऊपर ऐसे पहुंची थी 'बिजली'
Surat Fire Tragedy News, सूरत। गुजरात में सूरत के सरथाणा क्षेत्र स्थित तक्षशिला एपार्टमेंट में लगी भीषण आग से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। नए वीडियो में दिख रहा है कि आग पीजीवीसीएल के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते फैली थी। दरअसल, पीजीवीसीएल के कर्मचारी उक्त क्षेत्र में बिल्डिंग के पास स्थित टीसी की मरम्मत करने गए थे। उन्होंने केबलों को खुला छोड़ दिया था, जिसके चलते विद्युत तारों में स्पार्क हुआ और चिंगारियों के साथ आग उत्पन्न हो गई। पावर कट नहीं होने के कारण यह आग नीचे से ऊपर की ओर बढ़ते हुए बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर तक फैल गई। फिर तो वहां से गुजर रहे सभी लोगों को मौत का तांडव दिखा। देखते ही देखते 23 जिंदगियां खत्म हो गईं। मरने वालों में ज्यादातर 16 से 20 साल के स्टूडेंट्स थे।

संवाददाता के मुताबिक, आग से जुड़े बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। यह वीडियो उस वक्त का है, जब आग बिल्डिंग में नीचे से ऊपर की ओर बढ़ रही थी। ये आग इसलिए नहीं रुकी, क्योंकि बिजली की वजह से लगी थी और हादसे के वक्त भी टीसी की पावर सप्लाई चलती रही। जबकि, विद्युत कर्मियों को तभी काबू कर लेना चाहिए था।
अग्निकांड के बाद शहर के मुख्य सचिव ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई थी। जहां उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आज वे रिपोर्ट जारी कर सकते हैं। इसमें देखा जाएगा कि आग के लिए पीजीवीसीएल तंत्र कितना जिम्मेदार है। बहरहाल, जो वीडियो दिख रहा है उसमें तो यही साफ हुआ है कि ये आग नंगी केबलों में दौड़ रही बिजली की वजह से लगी।












Click it and Unblock the Notifications