Mumbai Murder Case: शव को काटने से पहले कटर मशीन को ठीक कराने गया था मनोज साने

Mumbai Murder Case: मुंबई में अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या करके उसके शव के टुकड़े करने वाला मनोज साने कटर मशीन को ठीक कराने के लिए दुकान पर गया था। दुकानदार ने बताई कैसी थी मुलाकात

manoj sane

Mumbai Murder Case: जिस तरह से मुंबई में 4 जून को अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्या की बर्बर हत्या का मामला सामने आया उसमे उसमे नई जानकारी सामने आई है। सरस्वती वैद्य अपने लिव इन पार्टनर मनोज साने के साथ रहती थी, आरोप है कि मनोज साने ने सरस्वती की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

हालांकि मनोज साने का दावा है कि सरस्वती ने जहर पीकर जान दे दी थी, उसने सिर्फ शव के टुकड़े करके उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। लेकिन जो नई जानकारी इस मामले में सामने आई है वह यह है कि मनोज ने सरस्वती के शव के टुकड़ने करने के लिए पेड़ काटने की मशीन को सही कराया और इसी से शव के टुकड़े किए थे।

मनोज ने जिस ट्री कटिंग मशीन से शव के टुकड़े किए थे, वह खराब थी, जिसे ठीक कराने के लिए वह पास ही में बोरीवली स्थित दुकान पहुंचा था और इसे सही कराया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार दुकान मालिक ने बताया कि मशीन की चेन उतर गई थी और इसे ठीक कराने के लिए साने दुकान 4 जून को आया था।

दुकान के मालिक ने कहा कि साने जब दुकान आया था तो वह डरा हुआ नहीं लग रहा था। वह शांत था, वह मशीन ठीक होने तक दुकान पर था और इंतजार कर रहा था। हो सकता है कि इस मशीन को उसने हमारी ही दुकान से पहले खरीदा हो।

जिस तरह की मशीन साने के पास है, वैसी ही मशीन हम भी बेचते हैं। मशीन में बहुत कुछ ज्यादा खराब नहीं था, सिर्फ इसकी चेन उतरी थी। जब मशीन को ठीक किया जा रहा था तो इसपर कोई निशान नहीं था। दुकान मालिक का कहना है कि वह डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें समन मिला है और कोर्ट में जाना पड़ेगा।

गौर करने वाली बात है कि सरस्वती के शव के टुकड़े उसी फ्लैट में मिले थे, जहां पर सरस्वती और साने रहते थे। बुधवार को जब पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि कुछ अजीब सी बदबू आ रही है तो पुलिस ने फ्लैट को खोला, जहां से शव के टुकड़े मिले।

पुलिस ने कहा कि सरस्वती और साने शादीशुदा थे, लेकिन दोनों ने यह सच उम्र में फर्क होने की वजह से किसी को नहीं बताया। सरस्वती ने लोगों से बताती थी कि साने उसके मामा हैं और मुंबई में उनकी कपड़े की मिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+