मॉडल मानसी ने किया सेक्स से इनकार तो आरोपी ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

मुंबई। 20 वर्षीय मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स मानसी से संबंध बनाना चाहता था लेकिन मॉडल ने उसकी मांग मानने से मना कर दिया था। इसी से नाराज होकर आरोपी ने मानसी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने अपना जुर्म छिपाने के लिए मानसी के शव को एक सूटकेस में डालकर ठिकाने भी लगा दिया। हालांकि पुलिस ने वारदार के महज चार से पांच घंटे के भीतर ही आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

मॉडल मानसी की हत्या में बड़ा खुलासा

मॉडल मानसी की हत्या में बड़ा खुलासा

मॉडल मानसी दीक्षित की हत्या के मामले में जिस आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया गया है उसकी पहचान 19 वर्षीय मुजम्मिल सईद के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मुजम्मिल सईद मॉडल मानसी का दोस्त था। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक बांगुर नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी मुजम्मल सईद लगातार मॉडल मानसी से संबंध बनाने की जिद कर रहा था, लेकिन मानसी ने उसकी मांग को अस्वीकार कर दिया था। इसी से नाराज होकर उसने मॉडल की हत्या कर दी।

सेक्स की डिमांड अस्वीकार करने पर आरोपी ने की हत्या: पुलिस

सेक्स की डिमांड अस्वीकार करने पर आरोपी ने की हत्या: पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मुजम्मिल सईद ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि मानसी दीक्षित को उसने अपने घर पर बुलाया था जहां दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आरोपी ने मानसी के सिर पर स्टूल से हमला कर दिया, जिससे मानसी की मौत हो गई। बता दें कि सोमवार को मुंबई के मलाड वेस्ट से मानसी दीक्षित का शव एक सूटकेस के अंदर झाड़ियों में मिला था।

पुलिस सूत्रों का बयान, बार-बार बयान बदल रहा आरोपी मुजम्मिल

पुलिस सूत्रों का बयान, बार-बार बयान बदल रहा आरोपी मुजम्मिल

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आरोपी मुजम्मिल बार-बार अपने बयान बदल रहा है, हालांकि उससे पूछताछ जारी है। हमारे पास आरोपी के खिलाफ कई अहम सबूत मौजूद हैं। ये सभी सईद को आरोपी साबित करने के लिए पर्याप्त हैं। आरोपी के खिलाफ और जांच और पूछताछ जारी है। साथ ही इस केस में अहम गवाह भी मिले हैं, जिनके बयान से साबित होता है कि मुजम्मिल ही हत्या का आरोपी है।

जिंदगी को लेकर ये थी मानसी दीक्षित की सोच

जिंदगी को लेकर ये थी मानसी दीक्षित की सोच

'I Am Me' की तर्ज पर जिंदगी जीने वाली मॉडल मानसी दीक्षित राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली थीं। महज 6 महीने पहले ही उन्होंने मॉडलिंग में अपना जलवा बिखेरने और करियर बनाने के लिए मुंबई का रुख किया था। मानसी ने हाल ही में कुछ शॉर्ट फिल्म, एलबम में में काम किया, उन्होंने फोटोशूट भी कराया था। मानसी का सपना था कि वो एक दिन इस दुनिया पर राज करे। हालांकि महज 20 साल की उम्र में ही उसकी हत्या कर दी गई।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी मानसी

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी मानसी

मानसी के सोशल मीडिया प्रोफाइल नजर डालें तो वो काफी ऐक्टिव नजर आती थीं। अपने फेसबुक प्रोफाइल और इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वो लगातार तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। फेसबुक प्रोफाइल पर मानसी का आखिरी पोस्ट उनके दुबई जाने का है। 12 जुलाई को की गई इस पोस्ट में उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो काफी खुश नजर आ रही हैं।

राजस्थान के कोटा की रहने वाली थी मानसी

राजस्थान के कोटा की रहने वाली थी मानसी

मानसी दीक्षित के फेसबुक प्रोफाइल को देखें तो पता चलता है कि वो कितनी जिंदादिल लड़की थीं। मानसी ने फेसबुक प्रोफाइल पर जो बैकग्राउंड इमेज लगाई है उसमें लिखा था, "I am me यानी मैं, मैं हूं और यह तुम कभी नहीं हो सकते।" अपनी एक पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "Everybody wants to rule the world"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+