झारखंड में सियासी भूचाल, मॉडल ने 4 बीजेपी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
Model video on BJP Leaders: 2013 की एक घटना को लेकर झारखंड के राजनीतिक गलियारों में फिर से हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है, जहां पर मुंबई की एक मॉडल ने बीजेपी के चार नेताओं पर सीएम हेमंत सोरेने के खिलाफ गलत बयानबाजी के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। साथ ही सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो भी जारी किया है। इसी मॉडल ने 2013 में हेमंत सोरेन के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया था, हालांकि कुछ ही महीनों बाद उसने अपनी शिकायत को वापस ले लिया। अब खबर आ रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर की है।

वीडियो में महिला ने कहा कि उन्हें बीजेपी नेताओं की ओर से धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उनके खिलाफ गंदे-गंदे ट्वीट किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने पुलिस को शिकायत मेल कर दी है। साथ ही वो पुलिस से कार्रवाई करने की अपील कर रही हैं। महिला ने अंत में कहा कि अगर मुझे कुछ हो जाता है, तो बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi ), निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey), सुनील तिवारी और जहूर आलम जिम्मेदार होंगे। महिला का वीडियो आते ही तुरंत जेएमएम ने उसे ट्वीट कर लिखा- 'छी छी!! बीजेपी नेताओं की निकृष्ट नीयत को देश ने हर बार अपनी खुली आंखों से देखा। किसी राज्य में चले जाइये, बहु-बेटियों को भाजपाईयों ने सिर्फ वस्तु समझा, इन्हें नारी शक्ति का भान तक नहीं, झारखंड सरकार कृपया संज्ञान लें'।
वहीं कांग्रेस इस मुद्दे से कहां चुकने वाली थी। कांग्रेस की महिला विधायक दीपिका पांडे सिंह ने वीडियो ट्वीट कर लिखा- खुली आंखों से देखिये बीजेपी का बेटी बचाओ। अपनी राजनीतिक मंशा को पूरा करने के लिए बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे, सुनील तिवारी और बीजेपी के लोग इस कदर गिर गए हैं कि एक महिला को डराया धमकाया जा रहा है। उसे इस बात के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा है कि वो झूठी गवाही दे।
सांसद ने दी सफाई
वहीं कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह के ट्वीट पर बीजेपी नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने तुरंत पलटवार किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- किस बात का ब्लैकमेल, 2013 में तो झारखंड, महाराष्ट्र और केन्द्र में आपकी ही सरकार थी, उस वक्त किसने ब्लैकमेल कर केस करवाया था? आप जैसी पढ़ी लिखी महिला से यह उम्मीद नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications