नहीं घटा किराया तो मुंबई मेट्रो का उद्घाटन नहीं करेंगे मुख्यमंत्री चव्हाण

chavan-metro
नई दिल्ली। अभी मुंबई मेट्रो अपने सफर पर दस कदम भी नहीं चली है कि नौकरशाही और नेतागीरी में विवाद छ‍िड़ गया है। मेट्रो के किराए को लेकर मामला सहमति असहमति का हो गया है। मुंबई मेट्रो ने टिकट की जो दरें तय की थीं उसे रिलायंस कंपनी ने बढ़ा दिया। रिलायंस की कीमतों को महाराष्ट्र सरकार ने खारिज कर दिया है।इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने उद्घाटन मे शामिल होने से मना कर दिया है।

यह भी पढ़ें- नहीं चल पाएंगी लालू की बस

मुंबई में वर्सोवा से घाटकोपर तक मेट्रो शुरु हो गई है। इसे रिलायंस ने बनाया है। मुंबई मेट्रो को रेल मंत्रालय से क्लीयरेंस मिल चुका है, आज इसका ट्रायल रन भी हुआ। जो दरें तय हुई थीं वो 9 रुपए, 11 रुपए और 13 रुपए थे। जिसे रिलायंस ने बढ़ाकर 10 रुपए, 20 रुपए, 30 रुपए और 40 रुपए कर दिए। सरकार के विरोध के बावजूद रिलायंस आज मेट्रो की शुरुआत कर सकती ह।

आज मेट्रो के ट्रायल के लिए मीडिया को भी बुलाया गया था पर यह एक नया विवाद सामने आ गया। दो महीने पहले ही मेट्रो शुरू होनी थी, लेकिन हो नहीं पाया था। परसों रेल मंत्रालय ने इसे सुरक्षा क्लियरेंस दिया था। आज जब शुभ मौके पर मेट्रो शहर में दौड़ने को तैयार है तो यह एक नया बवाल सामने आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+