मुंबई के मेयर ने महिला का हाथ मोरड़ा, VIDEO हुआ वायरल

मुंबई। मुंबई के मेयर विश्वनाथ महाडेश्वर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इस वीडियो में वो एक महिला का हाथ मरोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेयर विश्वनाथ महाडेश्वर सोमवार को सांताक्रूज गए थे, वहां बिजली का करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण विरोध पर उतर आए। बवाल बढ़ते देख मेयर भी मौके पर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान मेयर के साथ झड़प हो गई। मेयर ने ना तो अपने पद का ख्याल किया और ना ही गरिमा का।

Mumbai mayor manhandles woman, watch viral video

महिलाओं के बीच में खड़े मेयर ने गुस्से में एक महिला का हाथ मरोड़ दिया। एक महिला के साथ उनकी ये हरकत वीडियो में कैद हो गया। इसके बाद वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मेयर के खिलाफ ऐसे व्यवहार को लेकर कार्रवाई की मांग होने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनसे जब घटना के बारे में जानकारी मांगी गई तो मेयर भड़क गए कहा कि मुझे इस बात की जानकारी है कि मुझे किसके साथ कैसे पेश आना है।

दरअसल बिजली का करंट लगने से मां-बेटे की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। जब प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद लोगों के समझाने के लिए मेयर भी वहां पहुंचे। इसी बीच उनसे बात करने के लिए लोगों ने मेयर को घेर लिया और परेशानी बताने लगे। इसी बीच किसी बात को लेकर मेयर को गुस्सा आया और भीड़ में ही उन्होंने एक महिला का हाथ मरोड़ दिया। वहीं खड़े कुछ लोग वीडिया बना रहे थे जिसमें ये पूरी घटना कैद हो गई।

यह भी पढ़ें- Video: जब जादूई अंदाज में रनवे पर उतरा हवाई जहाज तो लोग बोले - भई वाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+