Video: जब जादूई अंदाज में रनवे पर उतरा हवाई जहाज तो लोग बोले - भई वाह

नई दिल्ली। इन दिनों एमीरेट्स एयरलाइन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक विमान को रनवे पर उतरते देखा जा रहा है। लेकिन जिस तरह से विमान की एंट्री हो रही है वह शानदार है। आसमान में सफेद रंग के रुई से घने बादल हैं। बादलों में लिपटा हुआ विमान अचानक बीच से निकलकर आता है और लैंडिंग होती है। वीडियो खूबसूरत है। इस वीडियो को एमीरेट्स एयरलाइन ने खुद ट्वीट किया है और लिखा है- देखिए इसे कहते हैं शानदार एंट्री।

Aircraft beautiful Entrance through Clouds Is Viral, see video

प्लेन का ये वीडियो लंदन में इसके अराइवल का है। ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 2.7 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो के रिट्वीट कर लोग लिख रहे हैं कि देखिए खूबसूरत जादू। बता दें कि फ्लाइट के भीतर से बादलों की चादर का ये नजारा और भी खूबसूरत दिखाई पड़ता होगा। ये वीडियो लोगों को बहुत अधिक पसंद आ रहा है।

बता दें कि इससे पहले ब्रिटिश एयरवेज के विमान का एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक हवाई जहाज लैंड करता दिख रहा है। लेकिन इसकी लैंडिग थोड़ी डरावनी है उन पर्यटकों के लिए जो पास के बीच पर हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हवाई जहाज लौंड होने से पहले काफी नीचे आ गया है। इतनी नीचे कि यह वहां खड़े लोगों के सिर से केवल 1 फीट ऊपर है। मतलब जरा सी चूक के चलते यहां कई जानें जा सकती थीं। इसके बाद वीडियो में एक के बाद एक कई ऐसी ही खतरनाक क्लिप देखने को मिलती हैं।

यह भी पढ़ें- VIDEO: फ्लाइट के भीतर दूसरी औरतों को घूर रहा था पति, पत्नी ने उठाया लैपटॉप और दे मारा सिर पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+