परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गया पत्रकार, व्हाट्सएप पर फैली मौत की अफवाह

मुंबई। व्हाट्सएप पर एक मीडियाकर्मी की मौत की झूठी खबर फैल गई। जब उन्हें अपने नंबर पर सांत्वना देने वाले मैसेज आने लगे तो उन्होंने मामले के बारे में जानकारी की। इस पर उन्हें पता चला कि व्हाट्सएप पर उनकी मौत की खबर की अफवाह वायरल है। जिसके बाद कुछ जानकारों ने परिवार के लिए सांत्वना के मैसेज भेजे हैं। मुंबई के रहने वाले 43 साल के रविंद्र दुसांज ने मामले की पुलिस में शिकायत की है।

Mumbai man read news of his death on WhatsApp shocked

रविंद्र ने बताया, मैं बीते वीकएंड पर परिवार के साथ छुट्टी पर था। इसी दौरान उसे कुछ मैसेज आए, जिसमें उनकी मौत पर सांत्वना दी गई थी और दुख का इजहार किया गया था। ये मैसेज लगातार आए तो उसने परिवार से इसके बारे में पूछा। इस पर उसके भाई ने बताया कि व्हाट्सएप पर उनकी मौत की खबर है। एक मैसेज में उनके गुजर जाने की बात कही गई है, ऐसे में पूरे परिवार को इस तरह के मैसेज आ रहे हैं। परिवार के लोगों को 400 से ज्यादा इस तरह के मैसेज और कॉल मिल चुकी हैं।

रविंद्र ने बताया है कि उनके छुट्टी पर होते हुए जिस तरह से उनके परिवार और दोस्तों में उनकी मौत का मैसेज सर्कुलेट किया। इसको लेकर लोग काफी परेशान भी हुए। रविंद्र ने पुलिस में मामले की शिकायत कर दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने सेक्शन 66ए और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+