Mumbai: पत्नी की हत्या मामले में पति गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप
मुंबई पुलिस ने एक शख्स को अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शख्स पर पत्नी के परिजनों ने धर्मांतरण का आरोप लगाया है।

मुंबई में धर्मांतरण के आरोप में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक 29 वर्षीय शख्स को अपनी ही पत्नी की कथित हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। जिस शख्स को गिरफ्तार किया गया है, उसकी पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने पत्नी यशोदा खान की डेडबॉडी घर के छत की रॉड से लटकते हुए बरामद किया था।
पुलिस ने बताया कि रेहान खान को मृतक के शव के पोस्टमार्टम के बाद हिरासत में ले लिया गया था। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटने को बताया गया है। पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय यशोदा खटीक मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली थी। मामले में यशोदा के परिजनों ने बताया कि वह 2018 में रेहान खान के साथ भाग गई थी।
भागने के बाद दोनों का कई महीनों तक कुछ पता नहीं चला था। हालांकि, कुछ दिन बाद दोनों शादी कर मुंबई आ गए। यशोदा के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि खान उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था। यही वजह थी कि उसने जबरन यशोदा का नाम रुबीना भी रख दिया था।
Recommended Video

वहीं, परिजनों ने खान पर यशोदा के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक खान हर दिन शराब पीकर यशोदा के साथ मारपीट करता था और प्रताड़ित करता था।
फिलहाल यशोदा के परिवार की शिकायत के बाद धारावी पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने रेहान खान पर अपनी पत्नी की कथित हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। उस पर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।
ये भी पढ़ें- मुंबई के Dhirubhai Ambani School को उड़ाने की धमकी, 24 घंटे के भीतर गुजरात से गिरफ्तारी, बम का फोन अफवाह












Click it and Unblock the Notifications