मुंबई के Dhirubhai Ambani School को उड़ाने की धमकी, 24 घंटे के भीतर गुजरात से गिरफ्तारी, बम का फोन अफवाह

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में प्रतिष्ठित Dhirubhai Ambani School को धमकी देने वाले शख्स को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। बम की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है।

Dhirubhai Ambani School

मुंबई में धीरूभाई अंबानी स्कूल (Dhirubhai Ambani School) में बम की धमकी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने गुजरात से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस व्यक्ति ने फोन कर स्कूल में बम रखे जाने की धमकी दी। जांच के बाद बम की धमकी अफवाह निकली। हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के दौरान गुजरात से फोन करने वाले शख्स को धर दबोचा है।

शाम में आया फोन, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में धीरूभाई अंबानी स्कूल को मिली धमकी मामले में ANI की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 505 (1) (बी) और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। धमकी भरा कॉल मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे किया गया था। बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक धमकी देने वाले ने दोबारा स्कूल के सिक्योरिटी गेट पर भी फोन किया और कहा कि वह फेमस होना चाहता है।

Dhirubhai Ambani School

गुजरात से स्कूल उड़ाने की धमकी

धमकी के बाद पुलिस ने कहा था, कॉल करने वाले की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गुरुवार को मुंबई पुलिस ने बताया कि बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में धीरूभाई अंबानी स्कूल को उड़ाने की धमकी देने के आरोपी की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने विक्रम को गुजरात के मोरबी से गिरफ्तार किया है।

Recommended Video

      Moscow से Goa आ रही फ्लाइट में बम की खबर, जामनगर में Emergency Landing | वनइंडिया हिंदी
      Dhirubhai Ambani School

      स्कूल के अंदर टाइम बम लगाने की अफवाह

      हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विक्रम सिंह नाम के व्यक्ति ने मंगलवार को स्कूल के लैंडलाइन पर फोन किया और दावा किया कि उसने स्कूल के अंदर 'टाइम-बम' लगाया था। उन्होंने कहा कि विक्रम ने कुछ देर बाद स्कूल के गेट पर सुरक्षा चौकी पर भी धमकी भरा फोन किया। जांच के दौरान धमकी अफवाह निकली।

      अंबानी परिवार को पहले भी मिली है धमकी

      बता दें कि अरबपति उद्योगपति अंबानी के परिवार या उनकी संस्था को धमकी की ये पहली घटना नहीं है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक गत वर्ष अक्टूबर महीने में भी एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक धमकी भरा कॉल आया था। अज्ञात कॉलर ने अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+