मुंबई: फ्लाइट में अभिनेत्री के यौन दुर्व्यवहार मामले में विकास सचदेवा को तीन साल की सजा

नई दिल्ली। मुंबई के विकास सचदेवा को फ्लाइट में बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री के यौन शोषण का दोषी पाया गया है। अदालत ने विकास को तीन साल की सजा सुनाई है। 41 साल के विकास सचदेवा पर लगे आरोपों को स्पेशल पोक्सो कोर्ट ने सही पाया है। सचदेवा को पोक्सो एक्ट के सेक्शन-8, और आईपीसी सेक्शन 354 के तहत बुधवार को अदालत ने दोषी ठहराया और तीन साल की सजा सुनाई।

Mumbai, convicted of molesting actress, Bollywood, POCSO Act, actress, Bollywood, POCSO Act, मुंबई, पोक्सो एक्ट, अभिनेत्री

ये मामला दो साल पहले का है। उस समय नाबालिग रही बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस (अभिनेत्री कुछ समय पहले बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान कर चुकी हैं) ने आरोप लगाया था कि विकास सचदेवा ने दिल्ली-मुंबई की फ्लाइट में उससे छेड़छाड़ की। अभिनेत्री ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके पीछे बैठेके शख्स ने उनके साथ गलत हरकत की। अभिनेत्री ने कहा था कि मेरे पीछे बैठे शख्स ने अपने पैरों से उनकी गर्दन और पीठ को रगड़ रहा था। पहले मैंने इस पूरे वाकये को इग्नोर करने की कोशिश की लेकिन फिर उसकी शिकायत की। हालांकि फ्लाइट स्टाफ ने उनकी मदद नहीं की।

अभिनेत्री की शिकायत पर 9 दिसंबर, 2017 को केस दर्ज हुआ था। अभिनेत्री उस नाबालिग थी, इसलिए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। जिसके बाद विकास सचदेव की गिरफ्तार भी हुई थी। कर लिया गया है। विकास ने उस समय अपनी सफाई में कहा था कि उसने जानबूझकर कुछ नहीं किया। वह तो फ्लाइट में सो रहा था। करीब दो साल बाद अब अदालत ने विकास को दोषी पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+