1.7 करोड़ में व्हेल की 'उल्टी' बेचने जा रहे दो शख्स गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

मुंबई। मुंबई पुलिस ने 53 साल के एक शख्स को 1.3 किग्रा एंबरग्रिस (व्हेल मछली की उल्टी) के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया है। 1.3 किलो एंबरग्रिस की कीमत करीब 1.7 करोड़ है। गिरफ्तार शख्स को खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एंबरग्रीस का इस्तेमाल इत्र और दूसरे सुगंधित उत्पाद बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसे सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इस पदार्थ की विदेशों में तस्करी होती है।

व्हेल मछली की उल्टी

पुलिस ने बताया कि शख्स के एंबरग्रिस की तस्करी को लेकर उन्हें मुखबिर से जानकारी मिली थी, जिसके बाद स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने मंगलवार को शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले की भी जांच में जुटी है कि कहीं इसके पीछे किसी बड़े गैंग का तो हाथ नहीं है।

मछली की उल्टी को वैज्ञानिक भाषा में एंबरग्रिस कहा जाता है। ये स्पर्म व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनी होती है। व्हेल मछली की यह उल्टी सफेद वैक्स जैसी दिखती है, जो सूखकर पाउडर जैसी हो जाती है। इसे बाद में गर्म कर पिघलाकर तेल में बदला जाता है। एक व्हेल मछली के पेट से एक बार में करीब 80 से 100 किलो एम्बरग्रिस जमा होता है। अधिक मात्रा होने पर यह उल्टी द्वारा व्हेल के शरीर से बाहर आ जाता है। इसका इस्तेमाल परफ्यूम बनाने में किया जाता है। इसे बेचना गैरकानूनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+