#mumbairains: इसलिए ही लोकल ट्रेन को कहते हैं मुंबई की लाइफलाइन, फिर बनी संकट मोचन
मुंबई। मंगलवार से ही भारी बारिश ने इस वक्त हर तरह से मुंबई को परेशान कर रखा है। मेट्रो, रेल, हवाई जहाज, कारें, बस हर चीज बारिश ने रोक रखी थी लेकिन एक चीज एक सेकंड के लिए भी रूकी नहीं और वो थी मुंबई की लोकल ट्रेन।
मुंबईवासियों के लिए संकटमोचन बनी लोकल ट्रेन पूरी रात अपनी रफ्तार के साथ चलती रही और मुसीबत में फंसे लोगों के लिए एक बार फिर वरदान ही साबित हुई। लोकल ट्रेन के ही कारण आज मुंबई की करीब एक चौथाई जनता सुरक्षित अपने घरों में सांस ले रही है।
Recommended Video

रात भर चलती रही लोकल ट्रेन
हालांकि दिन के वक्त कुछ समय के लिए कुछ इलाकों में जलजमाव होने के कारण लोकल बंद हुई थी लेकिन उसके बाद वो लगातार चलती रही। सेंट्रल रेलवे की ओर से भी लगातार हर ट्रेन का रूट, टाइम ट्वीट किया जा रहा था, जिससे लोगों को ट्रेन के बारे में सटीक जानकारी मिल रही थी और लोग देर से ही सही लेकिन सुरक्षित अपने घरों में पहुंच गए।
रेलवे का शुक्रिया
वहीं इसके लिए कई लोगों ने रेलवे का शुक्रिया भी अदा किया, कुछ मुसाफिरों ने ट्वीट किया कि हमें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए शुक्रिया, रेलवे। तो वहीं कुछ लोगों ने लोकल ट्रेेेन की तस्वीरें भी ट्वीट की हैं।
मुंबई की जीवन रेखा
गौरतलब है कि मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक दिन में करीब 65 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं, बहुत लोगों की सुबह और रात इसी पर आधारित है। कहा जाता है कि अगर एक दिन लोकल ट्रेन रूक जाए तो उस दिन मुंबई एकदम से कंगाल हो जाएगी।
6 लोगों की मौत
गौरतलब है कि मुंबई में भारी बारिश के बाद अब हालात सुधरने लगे हैं, वैसे बारिश की वजह से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन मौतें विक्रोली में दो इमारतों के ढहने से हुई हैं। इसके साथ ठाणे में पानी में बहने से तीन लोग मौत के शिकार हुए हैं।
स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सभी को बंद रखने का आदेश
हिंदमाता, लोअर परेल, मलाड, बांद्रा, कुर्ला समेत कई निचले इलाक़ों में पानी भरा हुआ है, लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस सभी को बंद रखने का आदेश है। एनडीआरएफ की 10 टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications