मुंबई वालों के लिए बड़ी राहत: कल से चलेगी AC ट्रेनें, बढ़ाई गई लोकल ट्रेनों की संख्या

मुंबई। भारतीय रेलवे ने मुंबई लोकल से सफर करने वालों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने कल मुंबई लोकल ट्रेनों से चलने वालों की सहूलियत देते हुए 15 अक्टूबर से एसी ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। वेस्टर्न रेलवे ने मुंबई में 15 अक्टूबर 2020 से एसी ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। वहीं 194 और लोकल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में 15 एसी लोकल ट्रेनें शामिल हैं, जिन्हें कल से पटरी पर दौड़ाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Recommended Video

    Maharashtra unlock guidelines: नहीं खुलेंगे मंदिर, Metro को हरी झंडी | वनइंडिया हिंदी
     Mumbai local train update: AC train services to start from tomorrow

    आपको बता दें कि मुंबई में रोजाना करीब 700 लोकल ट्रेनें दौड़ती है। वर्तमान में रेलवे 506 लोकल ट्रेनों को चला रहा है। धीरे-धीरे चरणबंद्ध तरीके से इनकी संख्या बढ़ाई जा रही है। जिसके तहत कल यानी 15 अक्टूबर से 10 एसी ट्रेनों को भी चलाया जाएगा।

    आपको बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने फिलहाल इन ट्रेनों में केवल उन्हीं लोगों को सफर करने की इजाजत दी है, जिन्हें सरकार की ओर से अनुमति मिली है। सरकार ने लोकल ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने के मकसद से ये फैसला लिया है। रेलवे ने लोकल ट्रेनों में भी नियंत्रित करने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के मकसद से अब ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।

    कल से चर्चगेट से विरार के बीच 10 लोकल ट्रेनें चलेंगी, जिनमें से 8 ट्रेनें एसी लोकल ट्रेनें होंगी। वहीं एक AC ट्रेन महालक्ष्मी से बोरीवली और दूसरी बोरी बोरीवली से चर्चगेट स्टेशन के बीच चलाई जाएगी। वहीं रेलवे ने ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने का भी फैसला किया है। पीक ऑवर के दौरान ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी गई है। रेलवे ने पीक ऑवर के दौरान 49 ट्रेनें सुबह पीक ऑवर के दौरान चलाने का फैसला किया है। इसी तरह से शाम को पीक ऑवर के दौरान 49 ट्रेनें चलाई जाएंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+