Mumbai rains: कुर्ला और घाटकोपर में मकान ढहे, कोई हताहत नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र में मानसून ने शुक्रवार को दस्तक दे दी। वहीं मुंबई में भी कल से लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश ने मुंबई की रफ्तार रोक दी है। अंधेरी, धारावी, बोरिवली समेत करीब 10 इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। स्काईमेट ने अगले 48 घंटे में मुंबई में 100 मिमी तक बारिश होने का अनुमान जताया है। अब तक बारिश में हुई घटनाओं के कारण तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है फिलहाल पश्चिमी तट पर मॉनसून काफी सक्रिय है। पश्चिम की ओर से तेज हवाएं चल रही हैं। इनके असर के चलते मुंबई, ठाणे और पश्चिमी तट के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

Mumbai heavy rainfall maharashtra weather Live Updates

LIVE Feed
Jun 29, 2019, 5:33 PM IST

घाटकोपर के जागृतिनगर में भी एक मकान की दीवार गिर गई। राहत की बात ये रही कि इससे किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ।
Jun 29, 2019, 5:32 PM IST

कुर्ला स्टेशन के पास स्थित इमारत का एक हिस्सा हिस्सा तेज बारिश के चलते ढह गया। हादसे में किसी को नुकसान की खबर नहीं है।
Jun 29, 2019, 5:27 PM IST

भारी बारिश के चलते भिवांडी और थाने के आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। इसके चलते लोगों का भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Jun 29, 2019, 2:18 PM IST

4 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

भारी बारिश के पूर्वानुमान की वजह से मध्य रेलवे ने 4 इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द,1 ट्रेन का रूट डायवर्ट
Jun 29, 2019, 1:24 PM IST

आईएमडी के अनुसार, ग्रेटर मुंबई और ठाणे समेत कई इलाकों में अगले चार घंटों में भारी बारिश की संभावना
Jun 29, 2019, 11:55 AM IST

विरार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 के आगे का कुछ हिस्सा नीचे गिरा
Jun 29, 2019, 11:17 AM IST

मुंबई के हिंदमाता, अंधेरी सबवे, मालाड सबवे, साकीनाका, शीव, माटुंगा लैबर कैंप, मिलन सबवे, नैशनल कॉलेज समेत कई अन्य जगहों पर पानी भरने से ट्रैफिक बाधित
Jun 29, 2019, 11:15 AM IST

मुंबई के पश्चिमी उपनगर में दो अलग-अलग घटनाओं में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई
Jun 29, 2019, 11:12 AM IST

मुंबई के चेंबूर में आज सुबह लगभग 2 बजे एक दीवार ऑटो-रिक्शा पर गिर गई। मलबे को हटाया जा रहा है, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है
Jun 29, 2019, 11:03 AM IST

पूरे महाराष्ट्र में बारिश के चलते शुक्रवार को आठ लोगों की जान गई, 14 लोग घायल हुए हैं
Jun 29, 2019, 11:02 AM IST

दृश्यता कम होने से हवाई यातायात पर भी असर , मुंबई एयरपोर्ट पर 10 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं, एक फ्लाइट को डायवर्ट भी करना पड़ा
Jun 29, 2019, 11:00 AM IST

भारी बारिश से कई जगहों पेड़ गिरे

सायन कोलीवाड़ा में पेड़ गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त
Jun 29, 2019, 10:59 AM IST

24 घंटों के दौरान मुंबई शहर में 127 मिमी बारिश

बीएमसी के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान मुंबई शहर में 127 मिमी बारिश, पश्चिमी उपनगरों में 170 मिमी बारिश और पूर्वी उपनगरों में 197 मिमी बारिश हुई है
Jun 29, 2019, 10:52 AM IST

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी तट पर मानसून काफी सक्रिय है, मुंबई के ठाणे और पश्चिमी तट के आसपास भारी वर्षा की आशंका है।
Jun 29, 2019, 10:51 AM IST

भारी बारिश के चलते मुंबई में कई जगहों पर जाम जैसे हालात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+