मुंबई बारिश: ऑफिस में हैं तो ऑफिस, घर में हैं तो घर पर ही रहें, लोग दे रहे हैं सलाह
मुंबई। इस समय पूरी मुंबई पानी-पानी हो गई है और इसी बीच लोगों ने एक दूसरे की मदद का एक खास रास्ता इजात किया है। लोग एक दूसरे की मदद के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग जगह-जगह की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि किन रास्तों से जाना सही रहेगा।

Recommended Video

रिशि बाग्री नाम के एक शख्स ने ट्विटर पर लिखा है- दादर सर्किल, हिंदमाता, गांधी मार्केट में काफी पानी भरा है, यात्रा करने के लिए ब्रिज का इस्तेमाल करें।
वहीं एक और ट्वीट आया है, जिसमें कहा गया है कि लोग इस समय घर जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उसमें लिखा है कि बहादुर न बनें, आज सड़कों से अधिक ऑफिस सुरक्षित है।
चेम्बूर में भारी बारिश से हो रही परेशानी का वीडिया बनाकर भी एक शख्स ने ट्विटर पर डाला है, ताकि लोगों को यह समझने में मदद मिल सके कि स्थिति कैसी है और फिर वह उसी हिसाब से घर से या ऑफिस से बाहर निकलें।
एक शख्स ने ऐसा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक कार एक खंबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचती है। उन्होंने सभी को सलाह दी है कि इस समय स्थिति बहुत ही खराब है, इसलिए कोशिश करें की बाहर न निकलें और अपना ख्याल रखें।
मुंबई के केईएम अस्पताल में अंदर तक पानी भर चुका है। इसका भी एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications