महाराष्ट्र में कोरोना के 24 घंटे में 328 नए केस, 11 की मौत, कुल मरीजों की संख्या हुई 3,648,
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, सरकार की सभी कोशिशों के बावजूद राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना वायरस के 328 नए मामले सामने आने के बाद अब राज्य में कुल मरीजों की संख्या 3648 पर पहुंच गई है। वहीं, मुंबई कोरोना वायरस का नया गढ़ बन गया है, मुंबई में शनिवार को सबसे ज्यादा 184 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

Recommended Video
कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें युद्धस्तर पर कार्रवाई कर रही हैं। देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार से ज्यादा होने के बाद लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। राज्यों में अब तक सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही सामने आ रहे हैं, राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में 328 नए COVID19 केस सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3648 हो गई है। वहीं, ग्रेटर मुंबई क्षेत्र के नगर निगम में शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 184 ने केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पुणे में 78 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
गौरतलब है कि पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 14,792 पर पहुंच गई है। इसमें 12,289 सक्रिय मामले, 2,015 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 488 मौतें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी बोले- घबराने की जरूरत नहीं, मिलकर कोरोना को हराएंगे












Click it and Unblock the Notifications