पैरोल पर जेल से आए शख्स की महाराष्ट्र मंत्रालय परिसर की पांचवी मंजिल से गिरकर मौत
महाराष्ट्र मंत्रालय परिसर की पांचवी मंजिल से गिरकर मौत
मुंबई। दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र मंत्रालय की पांचवीं मंजिल से गिरकर गुरुवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये हादसा है या मृतक ने खुदकुशी की है। मृतक की पहचान 45 साल के हर्षल राउते के रूप में हुई है। राउते औरंगाबाद के पैठन में महाराष्ट्र प्रदेश विधि सेवा प्राधिकरण में अर्द्ध विधिक स्वयंसेवक के रूप में कार्यरत था। पुलिस का कहना है कि यह कोई हादसा है या खुदकुशी इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, जांच के बाद ही इसके बारे में बताया जा सकेगा। घटना शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर हुई। पुलिस के मुताबिक राउते राज्य सचिवालय के भीतर एक खुली जगह पर लहूलुहान हालत में पाया गया। उसको दक्षिण मुंबई के सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि जब हमने युवक के बारे में पता करने के लिए उसके घर फोन किया तो पता चला कि वह मर्डर के एक मामले का आरोपी है और पैरोल पर बाहर आया हुआ था। उन्होंने कहा कि यह सुसाइड है या एक्सीडेंट, इसकी जानकारी के लिए जांच जारी है। विपक्ष के नेता भी मंत्रालय पहुंचे हैं और मामले क जानकारी ली है।












Click it and Unblock the Notifications