महाराष्ट्र: भीषण आग की चपेट में आई मुंबई की एक इमारत, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर आग की घटना से हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मस्जिद बंदर के कटलरी बाजार इलाके में जुम्मा मस्जिद के पास एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग इस्माइल बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी है जिसे बुझाने की कवायद जारी है। मौके पर 5 दमकल गाड़ियां और 4 जंबो टैंकर मौजूद हैं, फायर फाइटर्स ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हादसे में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पाने का कार्य जारी है।

बता दें कि बीते कुछ सप्ताह में महाराष्ट्र में आग की घटनाएं आश्चर्यजनक रूप से बढ़ी हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में ठाणे पश्चिम के हीरानंदानी एस्टेट में स्थित अर्काडिया शॉपिंग सेंटर में आज (शुक्रवार) सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन की टीम और फायर ब्रिगेड की गई गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी।
वहीं, गत वीरवार को पुणे के कुरकुंभ एमआइडीसी क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में आग लग गई थी, वहीं मुंबई के चेंबूर रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार में भी उसी दिन आग की खबर सामने आई थी। हालांकि दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में भी इसी महीने की पहली तारीख को आग की घटना सामने आई थी। दिल्ली के नेहरू प्लेस इलाके में गुरुवार देर शाम एक इमारत में आग गई थी। आग लगाने की सूचना मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची। हादसे में किसी हताहत होने की कोई खबर नहीं थी। बता दें कि नेहरू प्लेस एक देश का सबसे बड़ा इलैक्ट्रॉनिक सामान का मार्केट है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: ठाणे के शॉपिंग सेंटर में आग, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी












Click it and Unblock the Notifications