महाराष्ट्र: ठाणे के शॉपिंग सेंटर में आग, फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में ठाणे पश्चिम के हीरानंदानी एस्टेट में स्थित अर्काडिया शॉपिंग सेंटर में आज (शुक्रवार) सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन की टीम और फायर ब्रिगेड की गई गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। दमकल कर्मचारियों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया है लेकिन अभी भी कई जगह आग की लपटे उठ रही हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। राहत बचाव का कार्य जारी है।

Recommended Video
बताया जा रहा है कि मौके पर तीन फायर इंजन, दो आपातकाल प्रतिक्रिया वाहन सात पानी के टैंकर और दो जंबो पानी के टैंकर महाराष्ट्र के ठाणे पश्चिम के अर्काडिया शॉपिंग सेंटर में मौजूद हैं। अभी भी आग बुझाने का काम जारी है, सेंटर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में आग की लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे पहले वीरवार को पुणे के कुरकुंभ एमआइडीसी क्षेत्र में एक रासायनिक कारखाने में आग लग गई थी, वहीं मुंबई के चेंबूर रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार में भी उसी दिन आग की खबर सामने आई थी। हालांकि दोनों ही घटनाओं में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी।
#UPDATE | Three fire engines, two quick response vehicles, seven water tankers & two jumbo water tankers are present at Arcadia Shopping Centre in Thane West, Maharashtra. Firefighting is still on. No casualties reported. https://t.co/3Mgbtt23yI
— ANI (@ANI) October 2, 2020
यह भी पढ़ें: दिल्ली के नेहरू प्लेस में एक बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर












Click it and Unblock the Notifications