VIDEO: मुंबई के सिनेविस्ता स्टूडियो में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर
नई दिल्ली। मुंबई शहर में शनिवार शाम एक और भीषण आग की घटना को देखने को मिली जब कंजुरमार्ग स्थित सिनेविस्टा स्टूडियो धू-धकर जल उठा। आग की लपटें काफी दूर से ही दिखाईं दे रही है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 7 गाड़िया मौके पर पहुंच चुकी हैं। अभी तक इस हादसे में किसी व्यक्ति के फंसे होने की खबर नहीं आई है। विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के कंजुरमार्ग इलाके स्थित सिनेविस्ता स्टूडियो लगभग 5 एकड़ में बना हुआ है। इस स्टूडियो के अंदर एक साथ 30 सेट्स बने है जिनके अंदर शूटिंग की जाती है। कई फिल्मों और धारावाहिकों की इसी स्टूडियो में शूटिंग हुई है।
कमला मिल कंपाउंड हादसे की दिलाई याद
इस हादसे ने मुंबई वासियों को अभी कुछ ही दिन पहले हुए कमला मिल कंपाउंड हादसे की भयावह घटना की याद दिला दी। बता दें कि 4 जनवरी की देर रात कमला मिल कंपाउंड के तीन रेंस्टोरेंट्स में आग लग गई थी इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 21 लोग गंभीर रुप जख्मी हो गए थे। मृतकों में अधिंकांश महिलाएं थी।
वीडियो-
#WATCH: Fire broke out in #Mumbai's Cinevista studio in Kanjurmarg. 7 fire tenders at the spot. pic.twitter.com/MV6OZz2YSH
— ANI (@ANI) January 6, 2018












Click it and Unblock the Notifications