भारी बारिश के बीच भी नहीं रुकी फाल्गुनी पाठक की परफॉर्मेंस, लोगों ने जमकर किया डांस, Video Viral
Falguni Pathak Video: सिंगर फाल्गुनी पाठक के गरबा कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पॉपुलर गुजराती गायिका मुंबई में भारी बारिश के बीच अपनी परफॉर्मेंस दे रही हैं, जिस पर उनके फैंस और गरबा कर रहे लोग जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
नवरात्रि के दिनों में गरबा कार्यक्रम की धूम रहती हैं। ऐसे में इन आयोजनों में गायिका फाल्गुनी पाठक अपनी परफॉर्मेंस ना दें..ऐसा हो नहीं सकता। दिल्ली, गुजरात से लेकर मुंबई तक नवरात्रि के दिनों में फाल्गुनी स्टेज शो करतीं हैं। अब ऐसे ही उनके एक गरबा कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसको देखने के यूजर्स उनको 'लीजेंड' का टैग दे रहे हैं।

दरअसल, फाल्गुनी पाठक मुंबई में एक गरवा डांडिया इवेंट के दौरान भारी बारिश के बावजूद मुंबई के लोगों लिए परफॉर्म किया। इसके लिए सभी सिंगर की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
वीडियो में मशहूर गुजराती गायिका मुंबई में भारी बारिश और तूफान के बावजूद अपनी परफ़ॉर्मेंस जारी रखती दिखाई दे रही हैं। फाल्गुनी एक हाथ में छाता थामे हुए हैं और दूसरे हाथ में माइक लेकर अपनी परफ़ॉर्मेंस जारी हुए रखती नजर आ रही है।
फाल्गुनी पाठक बारिश के बीच स्टेज पर मौजूद थीं, हालांकि यह बरसात भी उनको और कार्यक्रम में मौजूद भीड़ को परफॉरमेंस का लुत्फ़ उठाने से नहीं रोक पाई। फाल्गुनी का यह वीडियो शुक्रवार (11 अक्टूबर) को बताया जा रहा है।
इवेंट प्लानर्स ने शेयर किया वीडियो
वीडियो को सबसे पहले इवेंट प्लानर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया था। वीडियो पर कैप्शन में लिखा है, "बारिश आए, तूफ़ान आए, सिर्फ़ और सिर्फ़ फाल्गुनी पाठक के साथ गरबा खेलना बंद नहीं होगा।"
फैंस कर रहे जमकर तारीफ
वहीं वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकम फाल्गुनी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फाल्गुनी को बारिश भी नहीं रोक सकती। ऐसे ही तमाम यूजर्स अपने अपने तरह से सिंगर की प्रशंसा में जुट हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications