ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, घर पर भी हो चुकी है रेड

ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे अर्जुन रामपाल, घर पर भी हो चुकी

नई दिल्ली। ड्रग्स केस में फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पूछताछ की है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अर्जुन रामपाल एनसीबी के मुंबई स्थित दफ्तर पहुंचे। एनसीबी की टीम ने 9 नवंबर को अर्जुन के घर छापेमारी की थी। ड्रग्स मामले में अर्जुन की पार्टनर गैब्रिएला डिमिट्रियाडेस से एनसीबी पूछताछ कर चुकी है। वहीं अर्जुन रामपाल के दोस्त बताए गए पॉल बरटेल को इस मामले में एनसीबी गिरफ्तार कर चुकी है।

घर की तलाशी ले चुुकी एनसीबी

घर की तलाशी ले चुुकी एनसीबी

ड्रग्स केस में अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला दोनों ही एनसीबी की जांच के घेरे में हैं। एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर पर छापेमारी के बाद उनको और ग्रैब्रिएला को पूछताछ के लिए बुलाया था। उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल फोन और टैबलेट समेत कुछ गैजेट भी जब्त किए गए थे।

Recommended Video

    Drug Case : NCB के सवालों का जवाब दे रहे हैं Arjun Rampal, पूछताछ जारी | वनइंडिया हिंदी
    सुशांत की मौत के बाद शुरू हुई जांच

    सुशांत की मौत के बाद शुरू हुई जांच

    अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग तस्करों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच कथित संबंधों को लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी। एनसीबी इस सिलसिले में अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार किया गया था। रिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती अभी भी इस मामले में जेल में हैं। फिरोड नाडियाडवाला की पत्नी भी मामले में गिरफ्तार हुई हैं।

    कई बड़े नाम एनसीबी की जांच के दायरे में

    कई बड़े नाम एनसीबी की जांच के दायरे में

    एनसीबी ने इस मामले में पिछले महीने इस मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह समेत कई बड़े नामों को पूछताछ के लिए बुलाया था। बता दें कि सुशांत के कथित तौर पर आत्महत्या कर लेने के बाद उनके ड्रग्स का आदी होने की बात सामने आई थी। इसके बाद एनसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई और ईडी ने भी जांच की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+