मुंबई में इमारत गिरने से सात की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। मुंबई के डोंगरी में चार मंजिला इमारत के गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हैं। इमारत करीब 12 बजे ढही। जिसके बाद यहां राहत और बचाव का काम जारी है। घटना में हुए जानमाल के नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताया है।

Mumbai dongri Building Collapse narendra modi amit shah condolences

पीएम मोदी ने घटना पर कहा है कि जिस तरह से हादसा हआ है, उससे वो दुखी हैं। पीएम ने कहा है कि जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों के प्रति वो संवेदना प्रकट करते हैं और घायलों की सेहत के लिए दुआ करते हैं। अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि वो शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। शाह और मोदी ने प्रशासन एनडीआरएफ और बचाव में लगी दूसरी टीमों की भी तारीफ की है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि इमारत करीब 100 साल पुरानी थी और इसमें 15 परिवार रह रहे थे। फिलहाल हमारा ध्यान फंसे लोगों को निकालने पर है। उन्होंने हादसे की जांच का भी आश्वासन दिया है। बीएमसी की ओर से हादसे पर कहा गया है कि दो साल पहले 7 अगस्त को ही उनकी ओर से लेटर जारी कर केसरबाई बिल्डिंग को लेकर चेतावनी जारी की थी और इसे खाली कर देने को कहा था।

डोंगरी में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे टंडेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग ढह गई। जिसमें 40 से ज्यादा लोग फंस गए। हादसे की सूचना पर स्थानीय प्रशासन, एंबुलेंस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गए। लगातार टीमें राहत और बचाव में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+