मुंबई डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करवाया मानहानि का मामला

मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक त्रिमुखे ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज की है।

नई दिल्ली। मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक त्रिमुखे ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी उनकी पत्नी और रिपब्लिक टीवी की डायरेक्टर सम्यब्रता गोस्वामी और एआरजी आउटलेयर मीडिया के खिलाफ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज की है। अभिषेक त्रिमुखे मुंबई के जोन 9 के पुलिस आयुक्त (डीसीपी) हैं।

Arnab Goswami

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच पहले बांद्रा पुलिस थाने की पुलिस ने की थी। सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाये गए थे। मुंबई के लोक अभियोजक के कार्यालय के माध्यम से सत्र न्यायालय में दायर शिकायत अभियुक्त के खिलाफ वारंट की निवारक प्रक्रिया और त्रिमुखे के लिए मुआवजे की मांग करती है। शिकायतकर्ता ने कहा कि, "अपमानजनक टिप्पणी त्रिमुखे के आधिकारिक चरित्र की हत्या करने के एक विलक्षण दृष्टिकोण से की गई है और इस तरह दुर्भावनापूर्ण और जानबूझकर मुंबई पुलिस विभाग को अपमानित करने के लिए किया जा रहा है, जो लोग जनता की सेवा करते हैं।"

दरअसल डीएसपी ने आरोप लगाया ता कि सुशांत सिंह राजपूत के एक मामले से संबंधित रिपब्लिक भारत पर एक पैनल चर्चा के दौरान अर्नब ने उनके खिलाफ मानहानि की टिप्पणी की थी और उन्हें यू-ट्यूब चैनल पर 7 अगस्त 2020 को प्रसारित किया गया था। पैनल की चर्चा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड्स के संबंध में थी, जो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ड्रग मामले में आरोपी रिया से जुड़ा था। त्रिमुखे ने यह भी आरोप लगाया कि अर्नब ने ट्विटर हैंडल @arnab5222 के माध्यम से इस खबर को
दोबारा प्रसारित किया।

यह भी पढ़ें: अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत, तत्काल गिरफ्तारी की मांग

शिकायत में कहा गया है कि रिपब्लिक टीवी और रिपब्लिक भारत चलाने वाले एआरजी आउटलेयर के गोस्वामी और उनकी पत्नी सम्यब्रता कार्यकारी निदेशक हैं और उनकी जानकारी के बिना कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता।

आपको बता दें कि भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+