अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत, तत्काल गिरफ्तारी की मांग
नई दिल्ली। Republic TV के एडिट इन चीफ Arna Goswami के खिलाफ कांग्रेस नेता मुंबई के कांदिवली स्थिति समता नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा निर्मलनगर पुलिस स्टेशन पर भी अर्नब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत अर्नब गोस्वामी और बार्क के पूर्व सीईओ पार्थोदास गुप्ता के बीच हुई बातचीत का व्हाट्सएप चैट लीक होने के बाद दर्ज कराई गई है। इस चैट में 2019 में वायुसेना ने बालाकोट में जो एयरस्ट्राइक की थी उसकी चर्चा की गई है।

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने शिकायत की एक कॉपी ट्विटर पर भी ट्वीट की है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, आधिकारिक रूप से कांदिवली के समता नगर पुलिस स्टेशन पर एसीपी मोहित और वरिष्ठ पीआई हके से मिलकर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और मांग की है कि तत्काल अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार किया जाए क्योंकि उन्होंने ओएसए की धारा 5 का उल्लंघन किया है। यह सच सामने आना चाहिए कि आखिर अर्नब को बालाकोट स्ट्राइक की जानकारी किसने दी।
समता नगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अर्नब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराी गई है। बता दें कि इससे पहले दासगुप्ता और गोस्वामी के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट भी मुंबई पुलिस ने टीआरपी स्कैम में अपनी चार्जशीट में दायर की है। चार्जशीट में 14 अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए है। फिलहाल दासगुप्ता जेल में बंद हैं। निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में अर्नब गोस्वामी के खिलाफ शिकायत कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications