क्रिकेट का सबसे बड़ा सट्टेबाज गिरफ्तार, दाऊद इब्राहिम का था करीबी

मुंबईः थाने पुलिस ने मंगलवार को सोनू जालान नाम के एक बुकी को गिरफ्तार किया। सोनू जालान के संबंध दाऊद इब्राहिम के गैंग के साथ रहे हैं। गिरफ्तार किए गए बुकी का काला कारोबार देश के कई शहरों में फैला हुआ था। ये ऑनलाइन के जरिए अपना सट्टेबाजी रैकेट चलाता था। ठाणे पुलिस के एंटी एक्सप्लोरेशन सेल ने छापेमारी में लेपटॉप और कई मोबाइल जब्त किए।

कई सालों से सट्टा लगा रहा था सोनू जालान

कई सालों से सट्टा लगा रहा था सोनू जालान

गिरफ्तारी के बाद पुलिस का कहना है कि ये देश के टॉप सट्टेबाजों में गिना जाता है। काफी समय से पुलिस को इसकी तलाश थी ये काफी सालों से मैचों पर सट्टा गलाता था। पुलिस के मुताबिक, पुलिस के जाल से बचने के लिए ये सोशल मीडिया साइट्स का सहारा लेता था और वहीं से मैचों पर सट्टा लगाता था।

दाऊद इब्राहिम का था करीबी सोनू जालान

दाऊद इब्राहिम का था करीबी सोनू जालान

पुलिस के मुताबिक सट्टेबाजी के इच्छुक लोग सोशल मीडिया पर दिए गए लिंक पर क्लिक करते थे, इसके बाद डोंबिवली स्थित इसके ऑफिस से फोन किए जाते थे और आगे की बातचीत होती थी। सट्टेबाज सोनू ने देशभर और देश से बाहर कई ऑफिस खोले थे, जिसके जरिए वो अपना सट्टेबाजी का काम करता था। यह जगह जालान को आमंत्रित करने के लिए खोले गए कई ऐसे आउटलेटों में से एक था और यह संदेह है कि इस तरह के सट्टेबाजी केंद्र पूरे देश और यहां तक ​​कि विदेशों में विभिन्न स्थानों से संचालित होते थे।

कई शहरों में फैला था इसका नेटवर्क

कई शहरों में फैला था इसका नेटवर्क

सोनू जालान के खिलाफ कई केस दर्ज हैं। साल 2012 में आईपीएल घोटाले में भी इसका नाम उछला था। बताया जा रहा है कि सोनू के संबंध दाऊद इब्राहिम के गैंग के साथ हैं। दाऊद का गैंग पाकिस्तान और दुबई से अपना रैकेट चलाते हैं। सोनू जालान के बारे में कहा जा रहा है कि इसने अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, चंडीगढ़ और दूसरे कई शहरों में अपने सेंटर बनाए थे। सोनू जालान की गिरफ्तार मुंबई पुलिस के लिए काफी बड़ी हो सकती है क्योंकि इसके कई माफिया लोगों के साथ संबंध की जानकारी मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+