मुंबई ब्रिज हादसा: जानिए कैसे 26/11 आतंकी हमले और कसाब से जुड़े हैं इस फुटओवर ब्रिज के तार
मुंबई ब्रिज हादसा:26/11 आतंकी हमले से जुड़े हैं इस फुटओवर ब्रिज के तार
Recommended Video

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CMST) के पास एक फुटओवर ब्रिज गिर गया। हादसा गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ जब अचानक ब्रिज के एक हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे में दो महिलाओं समेत 5 की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हो गए। वहीं मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। ये पहली बार नहीं है जब मुंबई इस तरह से हादसों की शिकार हुई हो। दक्षिण मुंबई के सीएसटी स्टेशन के पास जिस फुटओवर ब्रिज पर ये हादसा हुआ उसके तार 26/11 के आतंकी हमले से भी जुड़े हैं।

क्यों कहते हैं 'कसाब ब्रिज'
मुंबई के जिस फुटओवर ब्रिज पर ये हादसा हुआ वो पुल भीड़-भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन को आजाद मैदान पुलिस थाना से जोड़ता था। इस पुल को 'कसाब ब्रिज' भी कहा जाता है। इसके तार 26/11 के आतंकवादी हमले से भी जुड़े हैं। दरअसल मुंबई में हुए आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों सीएसटी स्टेशन पर आतंक मचाने के बाद निकलने के लिए इसी ब्रिज का इस्तेमाल किया था। यहां से गुजरने पर इसे 'कसाब पुल' के नाम से जाना जाता है।

26/11 के आतंकी हमले से संबंध
दरअसल यह फुटओवर ब्रिज सीएसटी प्लेटफॉर्म संख्या 1 के उत्तरी छोर को टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास बीटी लेन से जोड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26/11 में हुए मुंबई आतकी हमले के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अजमल आमिर कसाब ने इसी पुल का इस्तेमाल किया था। इस आतंकी हमले में एकमात्र बचे जिंदा आतंकी कसाब ने मुंबई पर कहर बरसाने के लिए इस पुल का इस्तेमाल किया था। उसने इस बात को कबूला था कि सीएसटी के फुटओवर ब्रिज से होते हुए वो टाइम्स बिल्डिंग की ओर गया था।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
आपको बता दें कि इससे पहले सितंबर 2017 में भी इसी तरह के हादसे ने मुंबई को हिला कर रख दिया था। 29 सितंबर 2017 को मुंबई के परेल इलाके में एलफिन्स्टन रेलवे स्टेशन पर बना फुट ओवर ब्रिज अचानक गिर गया था। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे को लेकर रेलवे ने सफाई दी थी कि बारिश से बचने के लिए एफओबी पर भारी भीड़ जमा हो गई थी और अफवाह की वजह से भगदड़ मच गई।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications