10 साल के चटपट ने अपने एक और वीडियो से मचाया तहलका, कैडबरी के एड को किया कॉपी

मुंबई, 28 नवंबर। पिछले अपने हफ्ते अपने एक कूल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हिट होने वाले 10 साल के चटपट को आप भूले तो नहीं होंगे। अपनी टपौरी लैंग्वेंज से इंटरनेट पर वाह-वाही लूट चुके चटपट का एक और वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। दरअसल, चटपट ने एक एनजीओ के लिए प्रमोशनल वीडियो शूट किया है। चटपट के इस वीडियो को देखने के बाद तो लोग इस बच्चे के तगड़े वाले फैन हो गए हैं।

क्या है चटपट के नए वीडियो में?

क्या है चटपट के नए वीडियो में?

दरअसल, चटपट ने SOS चिल्ड्रंस विलेज इंडिया (जो कि एक गैर सरकारी संगठन है) के लिए प्रमोशनल वीडियो बनाया है। इस वीडियो में चटपट ने कैबडरी के उस वीडियो को कॉपी किया है, जो हाल ही में 1990 के पुराने वीडियो का नया वर्जन है। इस वीडियो में चटपट ने कैबडरी से और लोगों से एनजीओ को डोनेशन देने का आग्रह किया है।

कैडबरी के ऑरिजनल वीडियो को किया कॉपी

कैडबरी के ऑरिजनल वीडियो को किया कॉपी

चटपट ने अपने वीडियो में कैडबरी के ऑरिजनल वीडियो की तरह लड़की के एक्सप्रेशन के पूरी तरह से कॉपी किया है। दोनों वीडियो की थीम क्रिकेट ही है, बस चटपट के वीडियो में बैकग्राउंड में कोई स्टेडियम नहीं बल्कि झुग्गी-झोपड़ियां हैं और चटपट के साथ कोई दर्शक नहीं बल्कि झुग्गी-झोपड़ियों के ही कुछ बच्चे हैं।

चटपट ने वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन

चटपट ने वीडियो के साथ लिखा ये कैप्शन

इंस्टाग्राम पर 'चटपट का ज्ञान' नाम से एक पेज बना हुआ है, जिससे ये वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, "चॉकलेट खाने के लिए अपनी गैंग नहीं करती वेट, पर सिर्फ मीठा खाकर थोड़ी ना भरेगा पेट? @cadburydairymilkin की पब्लिक, ये वीडियो अगर पसंद आया तो अपने @soschildrensvillagesindia के बंटाई लोगों के लिए कुछ मीठा हो जाए? कुछ स्वीट सा काम करना हो, तो डोनेट करो, ताकि रहे #NoChildAlone!"

इंटरनेट पर हिट चटपट का वीडियो

इंटरनेट पर हिट चटपट का वीडियो

चटपट के वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। आपको बता दें कि 1990 के पुराने वीडियो में मॉडल शिमोना राशी नजर आईं थी। इसी का नया वीडियो आजकल टीवी पर देखा जाता है, जिसमें लड़के के जगह लड़की क्रिकेट खेल रही है और लड़की की जगह लड़का स्टेडियम में दर्शक है।

कैडबरी का ऑरिजनल वीडियो

ये भी पढ़ें: Viral Video: लड़के ने थाने पहुंचकर की पेंसिल चुराने वाले साथी की शिकायत, खुद पुलिस ने शेयर किया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+