मुंबई में 1000 करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त, 4 गिरफ्तार
मुंबई। क्राइम ब्रांच के एंटी-नार्कोटिक्स सेल ने मुंबई के वकोला इलाके से फेंटनाइल नामक प्रतिबंधित ड्रग्स जब्त किया है जिसकी कीमत लगभग 1,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इन आरोपियों की पहचान सलीम डोला, घनश्याम सरोज के अलावा दो भाई चंद्रमणि और संदीप तिवारी के रूप में हुई है।

खबर के मुताबिक, गिरफ्तार किए आरोपियों के पास से ड्रग्स से भरे चार ड्रम जब्त किए गए हैं। फेंटानाइल ड्रग का इस्तेमाल एनेस्थीसिया के तौर पर दर्द से राहत दिलाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग नशे के लिए भी होता है। यह ड्रग नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ एक्ट के तहत प्रतिबंधित है।
बताया जा रहा है कि फेंटानाइल ड्रग के एक किलो की कीमत अतंर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये है। मुंबई में पकड़ी ड्रग्स की कीमत 1000 करोड़ रु आंकी जा रही है। सलीम डोला को पहले भी दिल्ली में एनसीबी ने ड्रग्स सप्लाई के केस में गिरफ्तार किया था। साल 2016 में 79 किलो चरस के केस में उसे मुंबई की एक अदालत ने बरी कर दिया था। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 1 जनवरी तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications