मुंबई एयरपोर्ट ने बनाया रिकॉर्ड, हर मिनट में उड़ान भरते हैं विमान

मुंबईः 2017 का साल मुंबई एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की देरी के मामले में काफी खराब रहा। भारत के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में एक मुंबई एयरपोर्ट पर पिछले साल करीब एक-तिहाई उड़ानों में देरी हुई। वहीं साल 2017 के आखिरी महीने में 44 फीसदी उड़ानों डिपार्चर और 47 फीसदी के अराइवल में देरी हुई।

Mumbai airport saw worst delays in 5 years in 2017

अगर आंकड़ों की बात की जाए तो साल 2013 में लगभग 23 फीसदी फ्लाइट्स में देरी हुई। बता दें, फ्लाइट्स के लेट होने के कई कारणों में कनेक्टिंग फ्लाइट डिले, चेक-इन एरर, विमान या केबिन क्रू रोटेशन, ऑपरेशंस कंट्रोल या एयरपोर्ट पर हड़ताल आदि जैसे कारण शामिल हैं।

इस मामले पर एक अधिकारी का कहना है कि इस साल दिल्ली के मौसम के कारण मुंबई की किसी भी फ्लाइट में देरी नहीं हुई है। इस साल केवल दो दिन दिल्ली में मौसम खराब रहा है। बाकी की फ्लाइट्स के लिए मुंबई खुद जिम्मेदार है।

इस पूरे मामले पर इंडस्ट्री एग्जिक्यूटिव्स का कहना है कि 'सर्दियों की वजह से दिल्ली में कोहरे की वजह से मुंबई में फ्लाइट्स शेड्यूल पर बुरा असर पड़ता था। हालांकि, इस बार दिल्ली में सिर्फ दो दिन घना कोहरा था। इसलिए 2017 में मुंबई की फ्लाइट्स में देरी के लिए दिल्ली की कोई गलती नहीं है।'

अगर आकंडों की बात की जाए तो साल 2016-17 में मुंबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त सिंगल-रनवे एयरपोर्ट रहा। यहां लगभग हर मिनट में एक विमान उड़ान भरती थी। इससे पहले ये रिकॉर्ड लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के नाम था।

आकंडों के मुताबिक, मुंबई में औसतन एक दिन में 4.52 करोड़ यात्रियों ने फ्लाइट लीं, जबकि लंदन का गैटविक 4.4 करोड़ यात्रियों के साथ दूसरे नंबर पर था।

यह भी पढ़ें- जींद में नाबालिग के साथ रेप व हत्या मामले में संदिग्ध आरोपी की लाश मिली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+